×

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में सोना चांदी के ये हैं भाव, खरीदने से पहले चेक कर लें यहां रेट्स

Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Viren Singh
Published on: 28 Feb 2024 1:34 AM GMT
Sona Chandi Ka Bhav
X

Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में सोना चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। यहां की सर्राफा बाजार में 28 फरवरी को सोना चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिला है। बुधवार को प्रदेश में जहां सोने के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है तो वहीं चांदी के भाव में 500 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद प्रदेश में चांदी के भाव 74 हजार रुपये किलो पर पहुंच गये हैं, जबकि सोना 63 हजार रुपये ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में अगर आप सोना लेने जा रहे हैं तो आपको अधिक दाम खर्च करने पडेंगे, जबकि चांदी से राहत मिलेगी।

सोना में है इस रेट पर

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद 24 कैरेट सोना 63 हजार रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 57,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को 24 कैरेट सोना 160 रुपये सस्ता होकर 62,940 रुपये 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपए टूटकर 57,750 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी में 500 रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी लगातार दूसरे दिन टूटी है। बुधवार को चांदी के भाव में 500 रुपये की गिरावट देखने को मिला है। इस गिरावट के बाद चांदी 74 हजार रुपए किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को भी चांदी के भाव के भाव गिरावट आई थी। तब यह 400 रुपये टूटी थी और 74,500 रुपये पर कारोबार किया।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,750 (22 कैरट)

62,940 (24 कैरट)

आगरा

57,750 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

57,750 (22 कैरट)

62,940 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,750 (22 कैरट)

62,940 (24 कैरट)

वाराणसी

57,750 (22 कैरट)

62,940 (24 कैरट)

मथुरा

57,750 (22 कैरट)

62,940 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story