×

UP Gold Silver Price Today: सोने के भाव में जोरदार इजाफा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे आज इतने रुपये

UP Gold Silver Price Today 29 December 2022: सोने और चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 29 Dec 2022 2:27 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 29 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार सहित यूपी के सर्राफा में 29 दिसंबर, 2022 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के नए भाव जारी कर दिए गए हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को यूपी में सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने कों मिली है,जबकि चांदी भाव स्थिर हैं। दाम बढ़ने के बाद सोना 54 हजार के पार कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी स्थिर रहने के बाद 73 हजार के नीचे आ गई है। ऐसे अगर आप आज सोना को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं चांदी को खरीदने के लिए थोड़ी राहत मिलेगी।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव 230 रुपए का इजाफा हुआ है। इस इजाफे के बाद सोना 54,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में भी इजाफा हुआ है। आज इसमें 200 रुपये का इजाफा देखने को मिला है और यह 50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा आज शहर में चांदी के भाव स्थिर रहे हैं और यह 72,300 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रहे हैं।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 50300 रुपये (22 कैरट) 54860 (24 कैरट)

• कानपुर : 50300 (22 कैरट), 54,860 (24 कैरट)

• आगरा: 50200 (22 कैरट), 54800 (24 कैरट)

• नोएडा: 50300 (22 कैरट), 54860 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 50300 (22 कैरट), 54860 (24 कैरट)

• वाराणसी: 50100 (22 कैरट), 54800 (24 कैरट)

• मथुरा : 50100 (22 कैरट), 54800 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 72,300 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 72,300 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 72,200 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

बुधवार को सोना चांदी का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। सोने में 5 रुपये की हल्की गिरावट आई है,जबकि चांदी 300 रुपये कम हुई है। इस गिरावट के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव 55,124 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी 70,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ से मिली है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story