TRENDING TAGS :
Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज क्या हैं आपके शहर में इसके रेट्स
Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।
Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया)
Sona Chandi Ka Bhav: सर्राफा बाजार में सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। यूपी में गुरुवार को सोना चांदी के भाव से लोगों को हल्की राहत मिली है। सोना जहां 10 रुपये टूटा है तो वहीं चांदी भी 100 रुपये लुढ़की है। भले ही 29 फरवरी को प्रदेश में लोगों को कीमती आभूषण के भाव से राहत मिली हो, लेकिन यह आज भी आम लोगों की खरीद से काफी दूर है। सोना 63 हजार के पास कारोबार कर रहा है तो चांदी 74 हजार पर है। ऐसे में अगर सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार यहां इसके नए रेट्स पता कर सकते हैं।
सोना में है इस रेट पर
लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में हल्की गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये टूटकर 62,990 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना में भी 10 रुपये की गिरावट आई है और यह 57,740 रुपये पर 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। तब 24 कैरटे सोना 63 हजार रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 57,750 रुपये पर कारोबार कर रहा था
चांदी में 100 रुपये टूटी
लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी लगातार तीसरे दिन टूटी है। गुरुवार को चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है। इसके बाद यह 73,900 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को इसमें 500 रुपये की गिरावट आई थी और यह 74 हजार रुपए किलो पर पहुंच थी। मंगलवार को चांदी 400 रुपये टूटी थी और 74,500 रुपये पर थी।
अन्य शहर में सोने का भाव
कानपुर
57,740 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
आगरा
57,740 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
नोएडा
57,740 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
गाजियाबाद
57,740 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
वाराणसी
57,740 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
मथुरा
57,740 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।