TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Gold Silver Price 29 September 2023: यूपी सोना हुआ धड़ाम, 650 रुपये टूटा, अब 10 गोल्ड के लिए देने होंगे इतने रुपये

UP Gold Silver Price 29 September 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन टूटा है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 650 रुपये कम होकर 58,950 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 28 Sep 2023 11:00 PM GMT (Updated on: 29 Sep 2023 12:30 AM GMT)
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price 29 September 2023 (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today 29 September 2023: यूपी बुलिनय मार्केट में 29 सितंबर को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश में लगातार लोगों को तीसरे दिन कीमती आभूषण के भाव से राहत मिली है। शुक्रवार को प्रदेश में सोना 600 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 500 रुपए टूटी है। सोना में जोरदार गिरावट के बाद यह 59 हजार के नीचे पहुंच गया है, जोकि सोना खरीदारी के लिए राहत का विषय है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना और चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो सबसे अच्छा दिन है।

सोना 600 रुपए से अधिक हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन टूटा है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 650 रुपये कम होकर 58,950 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 600 रुपये सस्ता होकर 54,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 59,600 रुपये 10 और 22 कैरेट सोना 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 रुपये टूटी

लखनऊ में शुक्रवार को भी चांदी के भाव गिरे हैं। शहर में शुक्रवार को चांदी 500 रुपये टूटी है। इसके बाद यह 73,700 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को यह 74,200 रुपये किलो पर थी।

अन्य जिलों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

54,050 (22 कैरट)

58,950 (24 कैरट)

आगरा

54,050 (22 कैरट)

58,950 (24 कैरट)

नोएडा

54,050 (22 कैरट)

58,950 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,050 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

वाराणसी

54,050 (22 कैरट)

58,950 (24 कैरट)

मथुरा

54,050 (22 कैरट)

58,950 (24 कैरट)

सुबह जारी होते हैं नए रेट्स

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story