×

UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी रही स्थिर, जानें अपने शहर का रेट

UP Gold Silver Price Today 3 January 2023: सोने और चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 3 Jan 2023 1:06 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 3 January 2023: भारतीय सहित यूपी के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के नए रेट जारी कर दिये हैं। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश वासियों को सोने के भाव से राहत मिली है तो वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना गिरने के बाद 55 हजार रुपये के करीब आ गया है,जबकि दाम स्थिर के बाद चांदी 71 हजार पार पर कारोबार कर रही है। ऐसे अगर आप आज सोना या चांदी में निवेश या खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन अच्छा है। आपको मंगलवार को अधिक जेब ढ़ीली नहीं करनी पड़ेगी।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, मंगलवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद 55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट यह 50,600 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव स्थिर रहने के बाद 71,300 रुपये प्रति किलो है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 50600 रुपये (22 कैरट) 55200 (24 कैरट)

• कानपुर : 50600 (22 कैरट), 55200 (24 कैरट)

• आगरा: 50500 (22 कैरट), 55100 (24 कैरट)

• नोएडा: 50600 (22 कैरट), 55200 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 50600 (22 कैरट), 55200 (24 कैरट)

• वाराणसी: 50500 (22 कैरट), 55100 (24 कैरट)

• मथुरा : 50400 (22 कैरट), 55000 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 71,300 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 71,300 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 70,100 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story