×

UP Gold Silver Price 30 September: सोना लगातार चौथे दिन हुआ सस्ता, चांदी में आई तेजी; जाने लेटेस्ट रेट्स

UP Gold Silver Price Today 30 September 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना लगातार चौथे दिन टूटा है। शनिवार को 24 कैरेट सोना में 270 रुपये की गिरावट आई है।

Viren Singh
Published on: 29 Sep 2023 11:30 PM GMT (Updated on: 29 Sep 2023 11:31 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today 30 September 2023
X

UP Gold Silver Price Today 30 September 2023 (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today 30 September 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 30 सितंबर को कीमती आभूषण सोना और चांदी की लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। प्रदेश में शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई तो वहीं चांदी के भाव बढ़ गए हैं। लगातार तीन दिन गिरावट के बाद शनिवार को भी सोने के भाव 200 रुपये से अधिक की गिरावट आई है, जिसके बाद सोना 58 हजार के पास आ गया है। चांदी के भाव में सीधे 1 हजार रुपये की तेजी आई है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना खरीद रहे हैं तो कम दाम खर्च करने पड़ेंगे, जबकि चांदी के लिए आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है। आपको बता दें कि प्रदेश में लगातार चार दिन सोने के भाव में गिरावट आई है।

सोना 270 रुपये टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना लगातार चौथे दिन टूटा है। शनिवार को 24 कैरेट सोना में 270 रुपये की गिरावट आई है। जिसके बाद यह 58,680 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 250 रुपये टूटा है। इस गिरावट के बाद यह 53,800 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट हुई थी। 24 कैरेट सोना 58,950 रुपए 10 ग्राम व 22 कैरेट सोना 54,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी 1000 रुपये टूटी

लखनऊ में चांदी के भाव में तेजी आई है। शनिवार को चांदी 1000 रुपये किलो महंगी हुई है। इस तेजी के भाव चांदी 74,700 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शहर में चांदी लगातार तीन दिन टूटी थी। शुक्रवार को गिरावट के बाद 73,700 रुपये किलो पर कारोबार किया था।

अन्य जिलों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

53,800 (22 कैरट)

58,680 (24 कैरट)

आगरा

53,800 (22 कैरट)

58,680 (24 कैरट)

नोएडा

53,800 (22 कैरट)

58,680 (24 कैरट)

गाजियाबाद

53,800 (22 कैरट)

58,680 (24 कैरट)

वाराणसी

53,800 (22 कैरट)

58,680 (24 कैरट)

मथुरा

53,800 (22 कैरट)

58,680 (24 कैरट)

हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के दाम

ज्ञात हो कि सर्राफा बाजार में हर दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story