×

UP Gold Silver Price Today: यूपी में बढ़ गए सोना चांदी के दाम, खरीदारी करने से पहले चेक करे लें रेट

UP Gold Silver Price Today 4 January 2023: सोने और चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 4 Jan 2023 1:49 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (NEWSTRACK)

Gold Silver Price Today 4 January 2023: भारतीय सहित यूपी के सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन प्रदेश में सोना व चांदी के भाव बढ़ोतरी हुई है। दाम बढ़ने के बाद सोना 55 हजार के पार चला गया है तो वहीं चांदी 72 हजार के पार कारोबार करने लगी है। ऐसे अगर आप आज सोना और चांदी में निवेश या खरीदने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, बुधवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 530 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके बाद यह 55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोना 51,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। आज इसमें 700 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके बाद चांदी 72,000 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51100 रुपये (22 कैरट) 55730 (24 कैरट)

• कानपुर : 51100 (22 कैरट), 55730 (24 कैरट)

• आगरा: 51000 (22 कैरट), 55700 (24 कैरट)

• नोएडा: 51100 (22 कैरट), 55730 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51100 (22 कैरट), 55730 (24 कैरट)

• वाराणसी: 51000 (22 कैरट), 55600 (24 कैरट)

• मथुरा : 51000 (22 कैरट), 55600 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 72,000 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 72,000 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 71,900 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story