×

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ में सोना 770 रुपए टूटा, तो चांदी 2700 रुपए सस्ती, जानें अपने शहर के भाव

UP Gold Silver Price Today 5 February 2023: सर्राफा बाजार के मुताबिक, यूपी सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव में गिरावट का असर लखनऊ सहित कई जिलों में दिखाई दिया है। जानिए लखनऊ में सोना चांदी के भाव?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 5 Feb 2023 1:36 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 5 February 2023: अगर आप यूपी से हैं और सोना चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए राहत वाली खबर सामने आई है। यूपी सर्राफा बाजार (UP Bullion Market) में 5 फरवरी को कीमती आभूषण सोना चांदी के नए भाव (New Price of Precious Jewelery Gold and Silver) जारी हो गए हैं। प्रदेश वासियों को शुक्रवार की तरह शनिवार को भी सोना चांदी के भाव से राहत मिली है। कल की तुलना में आज कीमती आभूषण के भाव में तगड़ी गिरावट हुई है। सोना 700 रुपए से अधिक टूटा है तो वहीं, चांदी 2 हजार रुपये नीचे चली गई है।

दाम गिरने के बाद यूपी में सोना 57 हजार के पास आ गया है,जबकि चांदी 71 हजार रुपये पर आ गई है। ऐसे अगर आप शादी के लिए सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज ही खरीदारी कर लीजिए, क्योंकि कीमती आभूषण के भाव काफी टूटे हैं। शादी के सीजन में सोना चांदी के भाव कम होना लोगों को राहत देने वाला विषय है।

राजधानी में सोना का भाव

रविवार लखनऊ सर्राफा बाजार में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव जोरदार गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 770 रुपए टूटकर 57,310 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 700 रुपये गिरकर 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। इससे पहले कल यहां 24 कैरेट सोना 58 हजार के पार और 22 कैरेट सोना 53 हजार के पार चल रहा था।

राजधानी में चांदी का भाव

कीमती आभूषण में सबसे बड़ी गिरावट लखनऊ में 999 शुद्धता वाली चांदी में आई है। लखनऊ में रविवार को चांदी के भाव 2,600 रुपये कम हुई हैं। इसके बाद चांदी 71,200 रुपये पर आ गई है। कल यहां चांदी 73, 800 रुपये किलो पर कारोबार कर रही थी।

राज्य में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,255 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,040 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,550 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 25, 500 रुपए

राज्य में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,713 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,848 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 57,310 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,73,100 रुपए

अन्य शहरों में सोना चांदी का भाव

कानपुर

52,550 (22 कैरट)

57,310 (24 कैरट)

आगरा

52,550 (22 कैरट)

57,310 (24 कैरट)

नोएडा

52550 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52550 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

वाराणसी

52500 (22 कैरट)

57300 (24 कैरट)

मथुरा

52500 (22 कैरट)

57300 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता करिये सोना के भाव

सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें। ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है। वहीं, सोने का भाव घर बैठे फोन से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना पड़ेगा। जिसको देते ही कुछ देर में फोन पर 18 और 22 कैरेट के सोने भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story