×

UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना 58 हजार के करीब पहुंचा, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए क्या हैं आज के दाम?

UP Gold Silver Price Today 9 February 2023: सर्राफा बाजार के मुताबिक, यूपी सर्राफा बाजार में सोना का भाव महंग होकर 58 हजार के करीब चला गया है। वहीं, चांदी के भाव में हल्की गिरावट आई है। जानिए क्या है आज चांदी के भाव?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 9 Feb 2023 5:42 AM GMT (Updated on: 9 Feb 2023 8:20 AM GMT)
UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना 58 हजार के करीब पहुंचा, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए क्या हैं आज के दाम?
X

UP Gold Silver Price Today 9 February 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 09 फरवरी, 2023 को सोना और चांदी के कीमती आभूषण के दाम जारी कर दिए गए हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को प्रदेश में सोने के भाव में तेजी आई है, जबकि चांदी के भाव में हल्की गिरावट आई है। देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोना के भाव जरा सी भी बढ़ोतरी लोगों को चिंता का विषय है। दाम बढ़ने के बाद सोना 58 हजार के करीब पहुंच गया है। वहीं, चांदी भाव गिरने के बाद 71 हजार पार ट्रेंड कर रही है।

लखनऊ में सोना का भाव 

गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोना 160 रुपए महंगा होकर 57,860 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 150 रुपये बढ़कर 53,050 रुपये पर 10 ग्राम पर मिल रहा है। इससे पहले बुधवार को यहां दोनों कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई थी।

लखनऊ में चांदी का भाव

999 शुद्धता वाली चांदी के भाव गुरुवार को राजधानी लखनऊ में गिरावट आई है। दाम गिरने के बाद चांदी शहर में 71,350 रुपये पर प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को शहर में चांदी 71,400 रुपए पर कारोबार कर रही थी।

राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी का भाव

IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी के भाव यह रहे।

- 999- 57,538 रुपये प्रति 10 ग्राम

- 995- 57,308

- 916- 52,705

- 750- 43,154

- 585- 33,660

- सिल्वर- 67,516 प्रतिकिलो

राज्य में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,305 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,440 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 53,050 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 30, 500 रुपए

राज्य में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,786 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 46,288 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 57, 860 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,78,600 रुपए

मिस्ड कॉल से पता करिये सोना के भाव

सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें। ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है। वहीं, सोने का भाव घर बैठे फोन से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना पड़ेगा। जिसको देते ही कुछ देर में फोन पर 18 और 22 कैरेट के सोने भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story