×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Gold Silver Price Today: सोना रहा स्थिर, UP मे चांदी औंधे मुंह गिरी, जानें क्या हैं कीमती धातु के नए भाव

लखनऊ बुलियन मार्केट में रविवार सोने के भाव स्थिर रहे हैं। शहर में 24 कैरेट सोना स्थिर होने के बाद 72,590 रुपये 10 ग्राम पर है।

Viren Singh
Published on: 26 May 2024 1:36 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: उत्तर प्रदेश में कीमती धातु सोना और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का दौर अभी भी जारी है। बीते कई दिनों में अधिकांश समय सोना महंगे भाव पर रहा है। इस बीच, राज्य में 26 मई को कीमती आभूषण के नए भाव जारी हो गए हैं। रविवार को राज्य में सोने के भाव जहां स्थिर रहे हैं तो वहीं चांदी भाव से लोगों को राहत मिली है। चांदी 500 रुपए टूटी है। इसके बाद यह 91 हजार रुपये पास पहुंच गई है। ऐसे में अगर आप आज सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको इसके लिए अधिक दाम खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

सोना इतने पर पहुंचा

लखनऊ बुलियन मार्केट में रविवार सोने के भाव स्थिर रहे हैं। शहर में 24 कैरेट सोना स्थिर होने के बाद 72,590 रुपये 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 66,550 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। आज इसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले शनिवार को सोने के भाव में जोरदार की गिरावट आई थी। तब शहर में 24 कैरेट सोना 980 रुपये कम होकर 72,590 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 900 रुपए सस्ता होकर 66,550 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 रुपए टूटी

लखनऊ सराफा बाजार में चांदी लगातार सस्ती हुई है। इस गिरावट का यह तीसरा दिन है। चांदी रविवार को फिर 500 रुपए सस्ती हुई है। के बाद यह 91,500 रुपये किलो पर है। इससे पहले शनिवार को भी शहर में सिल्वर 500 रुपए सस्ता हुआ थी और यह 92,000 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

आगरा

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

नोएडा

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

वाराणसी

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

मथुरा

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से सोना चांदी के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story