TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Gold Silver Price Today: यूपी में लोगों को सोना चांदी के भाव से राहत, फटाफट कर लीजिए आज खरीदारी

Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 270 रुपये सस्ता हुआ है। चांदी के भाव में भी गिरावट आई है।

Viren Singh
Published on: 15 Jun 2024 3:00 AM GMT (Updated on: 15 Jun 2024 4:17 AM GMT)
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी की सर्राफा बाजार में 15 जून को सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। बाजार में शनिवार को कीमती आभूषण के भाव से लोगों को राहत मिली है। हालांकि राहत के बाद आम जन से सोना और चांदी काफी दूर है। सूबे में आज सोना और चांदी 200-200 रुपये टूटा है। जिसके गिरावट के बाद सोना 72 हजार रुपये ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है। जानिए चांदी किस भाव पर आज कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना और चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार अपने शहर के भाव जरूर चेक कर लें।

सोना आज इतना टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 270 रुपये सस्ता होने के बाद 72,040 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 200 रुपये टूटा है। इसके गिरावट पर यह आज यह बाजार में 66,050 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 72,130 रुपये और 22 कैरेट सोना 66,250 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

चांदी भी 200 रुपये हुई सस्ती

लखनऊ सराफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव में गिरावट आई है। यह गिरावट 200 रुपये किलो की आई है। इसके बाद चांदी 90,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को यह 90,700 रुपये किलो पर थी।

आज आपके शहर में सोना बिक रहा इस भाव पर

कानपुर

66,050 (22 कैरट)

72,040 (24 कैरट)

आगरा

66,050 (22 कैरट)

72,040 (24 कैरट)

नोएडा

66,050 (22 कैरट)

72,040 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,050 (22 कैरट)

72,040 (24 कैरट)

वाराणसी

66,050 (22 कैरट)

72,040 (24 कैरट)

मथुरा

66,050 (22 कैरट)

72,040 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story