×

Vegetables Farming Ideas: इस माह की अगर इन सब्जियों की खेती, तो एक सीजन में ही हो जाएंगे मालामाल

Vegetables Farming Ideas: देश में इस वक्त बारिश का मौसम चल रहा है और सितंबर इस मौसम का लास्ट महीना है। बारिश के मौसम में सब्जियों की खेतियां काफी फलती-फूलती हैं। कोई भी किसान अगर इस मौसम में सब्जी की खेती करता है तो वह बंपर कमाई करता है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 15 Sep 2023 5:15 AM GMT (Updated on: 15 Sep 2023 5:15 AM GMT)
These Vegetables Farming  in September
X

These Vegetables Farming in September (सोशल मीडिया) 

Vegetables Farming Ideas: किसान के पास महेशा खेती किसानी से पैसा कमाने का मौका बना रहता है। अगर कोई किसान मौसम और बाजार को देखकर खेती करता है तो वह बंपर कमाई कर सकता है। ऐसे कई फसलों की खेती होती हैं, जो मौसम आधारित हैं। यदि किसान भाई इन फसलों की खेती करता है तो वह मालामाल होता है। ऐसे कई किसान हैं जो मौसम आधारित फसलों की खेती कर रहे हैं और इससे अधिक प्रॉफिट कमा रहे हैं। ऐसे में अगर आप किसान हैं और खेती से अधिक पैसा कमाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको सितंबर महीने में इन फसलों की खेती के बारे में बताएं, जिसको किसान पैदावार कर अधिक कमाई कर सकता है।

ये हैं कमाई कराने वाली सब्जियां ?

देश में इस वक्त बारिश का मौसम चल रहा है और सितंबर इस मौसम का लास्ट महीना है। बारिश के मौसम में सब्जियों की खेतियां काफी फलती-फूलती हैं। कोई भी किसान अगर इस मौसम में सब्जी की खेती करता है तो वह बंपर कमाई करता है। हालांकि धीरे धीरे बारिश का मौसम खत्म हो रहा, लेकिन अभी भी सब्जी की खेती से कमाई का मौका बरकरार है। सितंबर माह में ऐसी कई सब्जियां हैं, जिसकी खेती करने का समय होता है। ऐसे में किसान भाई चाहें तो इस फसलों की खेती कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आइये आपको बता दें कि किस सब्जियों की खेती करें?

मूली

किसान भाई मूली की खेती कर अधिक कमाई कर सकते हैं। मूली के लिए 10-30°C तापमान की जरूरत होती है। यह तापमान सितंबर महीना मिलता है और इस महीने में बुआई होती है तो जल्दी ग्रोथ करती है। इसको बढ़ने के लिए करीब 6 घंटे धूप की जरुरत होती है। खेती में मूली लगने के बाद दो महीने बाद हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती हैं।

टमाटर

सितंबर महीने में टमाटर की भी खेती की जा सकती है। इसको खेत से लेकर घर के किसी स्थान पर पैदा किया जा सकता है। बीज लगने के बाद 60 दिनों टमाटर आने लगता है। इसको तैयार होने के लिए 6 से 8 घंटे की धूप और नमी प्रति दिन जरूरत होती है। बाजार में टमाटर के मांग भी अधिक होती है। ऐसें में किसान के पास इससे अच्छी आमदनी का मौका बना रहता है।

ब्रोकली

ब्रोकली का फल बारिश में काफी तेजी के साथ बढ़ता है। खेती में बीज लगाने के बाद 60 से 70 दिनों में फल आने लगाता है। बाजार में लोग ब्रोकली की मांग भी अधिक होती है।

मटर

मटर की खेती का सही समय है। इसकी खेती के लिए पानी ज्यादा जरूरत होती है। एक बार बुआई के बाद हर हफ्ते सिंचाई की जाती है। खेती में मटर लगने के बाद 70 दिन फल आने लगता है। जिसको आप खेती से तोड़कर बाजार में बिक्री कर सकते हैं। सर्दी में लोग मटर का सेवन अधिक करते हैं और दाम में मिलता है।

गाजर

गाजर की खेती के लिए ठंड मौसम नम मिट्टी की सख्त जरूरत होती है। बीज लगाने के बाद 80 दिन बाद खेत से गाजर निकलने लगती है। इसकी खेती में दो दो दिनों सिंचाई की जरूरत पड़ती है। बाजार में गाजर का भाव अच्छा रहता है। ऐसे में किसान भाई गाजर की खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story