World Environment Day 2021: रेलवे का दावा- भारत में होगी दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेलवे

World Environment Day 2021: भारतीय रेलवे की ओर से दावा किया गया है कि दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेलवे भारत में होगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 5 Jun 2021 5:43 AM GMT
World Environment Day 2021: रेलवे का दावा- भारत में होगी दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेलवे
X
कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया

World Environment Day: आज यानी 5 जून 2021 दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जा रहा है। हर साल इसी दिन दुनियाभर में इस खास दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसका मकसद लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरूक करना है।

दुनिया के साथ साथ भारत भी पर्यावरण संरक्षण के लिए कई कदम उठा रहा है। इस कड़ी में भारतीय रेलवे भी पीछे नहीं है। विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर भारतीय रेलवे की ओर से दावा किया गया है कि दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेलवे भारत में होगी। इस लक्ष्य को पाने के लिए तेजी से काम भी किया जा रहा है।

मिशन मोड में किया जा रहा है काम

भारतीय रेलवे का कहना है कि दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेलवे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम किया जा रहा है। रेलवे ने कहा है कि वह इस दशक के अंत तक यानी 2030 से पहले कार्बन उत्सर्जन को शून्य कर देगी। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे ने बयान जारी करते हुए कहा कि रेल नेटवर्क को विद्युतीकृत किया जा रहा है। 2014 के मुकाबले यह काम 10 गुना ज्यादा हुआ है। यह पर्यावरण के अनुकूल है और इससे पॉल्यूशन में भी कमी आई है।

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कही ये बात

वहीं आज पर्यावरण दिवस के मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये भारतीय रेल ने ट्रैक विद्युतीकरण, बॉयो टॉयलेट, ऑटोमेटिक वाशिंग प्लांट्स, LED लाइट्स के उपयोग द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आधुनिक रेल बनाने के साथ ही हम प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। #IndiasGreenFuture

कैसे हुई थी विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत

आपको बता दें कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन के महत्व को बताने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रम भी कराए जाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया गया था लेकिन विश्व स्तर पर पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 5 जून 1974 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी। तभी से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा।

इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाग लिया था। इस सम्मेलन में ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की भी नींव पड़ी थी।

इस बार क्या है विश्व पर्यावरण दिवस की थीम?

आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने से पहले हर साल एक थीम रखा जाता है। उसी थीम पर इस दिवस को मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम है 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)'।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story