×

Yes Bank Intrest Rate: बचत खाते के ब्याज दरों में यस बैंक ने किया बड़ा बदलाव, जानें नई दरें

Yes Bank Intrest Rate : यस बैंक ने अपने बचत खातों के ब्याज दरों में बदलाव करते हुए यह निर्णय लिया है कि अब बचत खातों पर 6.25% का ब्याज दिया जाएगा। नई दरें 17 सितंबर से प्रभावी हैं।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 21 Sep 2022 2:32 PM GMT
Yes Bank
X

Yes Bank (Image Credit : Social Media)

Yes Bank Saving Account Intrest Rate : Yes Bank ने हाल ही में अपने बचत खाते की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बदलाव के बाद बैंक अब बचत खातों पर 6.25% का ब्याज दर प्रदान करेगा। बैंक के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ब्याज दरों में किया गया यह बदलाव इसी महीने 17 सितंबर से प्रभावी हैं। यस बैंक ने अपनी वेबसाइट पर उल्लेख किया है कि "बचत खाते की ब्याज दर की गणना दैनिक आधार पर की जाती है यानी बचत बैंक खाते के प्रकार में बनाए गए खाते में बंद शेष राशि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार येस बैंक द्वारा दर निर्दिष्ट की गई है।"

Yes Bank की नई ब्याज दर

Yes Bank द्वारा सेविंग एकाउंट से ब्याज दरों पर बदलाव किए जाने के बाद नवीनतम रेट को देखें तो अब बैंक 1,00,000 लाख रुपये तक के दैनिक बचत खाते की शेष राशि पर 4.00% की ब्याज दर और 1,00,000 लाख से 5,00,000 लाख के बीच दैनिक बचत खाते की शेष राशि पर 4.25% की ब्याज दर की गारंटी दे रहा है। यदि आपके बैंक खाते में 5,00,000 रुपये से 10,00,000 रुपये के बीच राशि है तो Yes Bank आपको 5.00% की ब्याज दर देगा। वहीं, अगर आपके सेविंग एकाउंट में 10,00,000 रुपये से 25,00,000 रुपये के बीच राशि है तो बैंक 5.50% की ब्याज दर की गारंटी दे रहा है। इसके साथ ही 25,00,000 से 1 करोड़ रुपये के बीच की राशि पर 6.00% की ब्याज मिलेगा और 1 करोड़ और 10 करोड़ रुपये के बीच दैनिक शेष राशि पर 6.25% की ब्याज दर उपलब्ध होगी जबकि 10 करोड़ और 25 करोड़ के बीच दैनिक शेष राशि पर 6.00% ब्याज दर मिलेगा।

Yes Bank के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बचत खाते पर ब्याज दर का भुगतान बैंक हर 3 महीने पर करती है। यानी कि आपको आपके बचत खाते पर मिलने वाला ब्याज हर साल 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर तथा 31 दिसंबर को 3 महीने के अंतराल के बाद प्राप्त होगा। येस बैंक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों के साथ कई बचत खाता विकल्प प्रदान करता है। बैंक विभिन्न प्रकार के बचत खाते प्रदान करता है, जिसमें अनुकूलन योग्य बचत खाता, बचत मूल्य, स्मार्ट वेतन प्लेटिनम, स्मार्ट वेतन विशेष और स्मार्ट वेतन लाभ शामिल हैं।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story