×

Baba Ramdev: बाबा रामदेव शुरू करेंगे नया बिजनेस, जानिए क्या है योग गुरु का प्लान और क्या होगा फायदा

पतंजलि समूह (Patanjali Group) के नेतृत्व वाली रुचि सोया (Ruchi Soya) असम, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में ताड़ के तेल यानी आयल-पाम (Palm Oil) के बागान शुरू करने की तैयारी में है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 3 Aug 2021 12:52 PM GMT
Baba Ramdev
X

बाबा रामदेव (Photo- Social Media)

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के पतंजलि (Patanjali) की सब्सिडियरी कंपनी ने नया बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। पतंजलि समूह (Patanjali Group) के नेतृत्व वाली रुचि सोया (Ruchi Soya) असम, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में ताड़ के तेल यानी आयल-पाम (Palm Oil) के बागान शुरू करने की तैयारी में है।

आपको बता दें कि कंपनी पहले ही पाम आयल बागानों के लिए जगह का सर्वेक्षण कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक ये बागान किसानों के साथ कॉन्ट्रैक्ट के जरिए स्थापित किए जाएंगे। असम, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में रुचि सोया अपनी प्रोसेसिंग यूनिट लगाएगी और पाम की खरीदारी की गारंटी ली जाएगी।

इन राज्यों में स्थापित होंगे पाम ऑयल प्लांटेशन

कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पतंजलि की यह योजना उत्तर पूर्व में पाम ऑयल प्लांटेशन (palm oil plantations) स्थापित करने की है। इसके लिए असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर सहित अन्य राज्यों में जगह देखी गई है। साथ ही सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। मालूम हो कि देश में फिलहाल असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, अंडमान, गुजरात, गोवा, आंध्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में ऑयल पाम के छिटपुट बागान हैं।


क्या होता है पाम ऑयल (Palm Oil Kya Hota Hai)

जानकारी के लिए बता दें कि पाम ऑयल वनस्पति तेल (Vegetable oil) है। वहीं दुनिया में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। होटल, रेस्तरां में भी पाम तेल का इस्तेमाल खाद्य तेल की तरह होता है। इसके अलावा कई उद्योगों में इसका इस्तेमाल होता है। यही नहीं, नहाने वाले साबुन में भी पाम तेल का प्रयोग किया जाता है।

पाम तेल ताड़ के पेड़ के बीजों से निकाला जाता है। इसमें कोई महक नहीं होने की वजह से हर तरह का खाना बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह बहुत ऊंचे तापमान पर पिघलता है। इसमें सैचुरेटेड फैट (saturated fat) बहुत अधिक होता है।

Ashiki

Ashiki

Next Story