×

Youngest Billionaires: इन 19 साल युवाओं के पीछे-पीछे दौड़ता है पैसा...ये हैं दुनिया के सबसे रईस युवा

Youngest Billionaires: लोगों के बीच एक कहावत काफी प्रचलित है कि पुराने लोगों ने मेहनत के बल पर रईस बल पर रईस बने हैं, जबकि जो युवा रईस हैं, उन्हें ये दौलत विरासत में मिली है, लेकिन ये कहावत सही भी है और गलत भी है।

Viren Singh
Published on: 23 Nov 2023 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Nov 2023 10:19 AM GMT)
Youngest Billionaires
X

Youngest Billionaires (सोशल मीडिया) 

Youngest Billionaires: पूरी दुनिया के अधिकांश लोग पूरी उम्र खफा देते हैं तो वह करोड़ रुपये नहीं जोड़ पाते हैं तो रईस बनाने की बात ही छोड़ दीजिए। इनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी उम्र में रईस या फिर कहें अरबपति बन जाते हैं, लेकिन इन्ही में कुछ लोग ऐसी भी होते हैं जो छोटी उम्र में ही रईस बनने का सपना पूरा कर लेते हैं। यानी जिस उम्र में अधिकतर युवा अपना बचपन इंजॉय कर रहे होते हैं, उसी उम्र में कुछ युवा अपने कार्यबल और मेहनत के दाम पर विश्व के सबसे अरबपति युवा का खिताब हासिल कर चुके होते हैं।

दरअसल, लोगों के बीच एक कहावत काफी प्रचलित है कि पुराने लोगों ने मेहनत के बल पर रईस बल पर रईस बने हैं, जबकि जो युवा रईस हैं, उन्हें ये दौलत विरासत में मिली है, लेकिन ये कहावत सही भी है और गलत भी है। दुनिया में कई ऐसे भी विलक्षण युवा पड़े हुए हैं, जो अपने हार्ड वर्क के बल पर वो मुकाम हासिल कर लेते हैं, जिसके बारे में सुनकर होश उड़ जाए। हाल ही में फोर्ब्स ने दुनिया के युवा अरबपतियों की लिस्ट अपडेट की है। तो आएये आपको बताते हैं कि इस वक्त दुनिया के टॉप-5 युवा अरबपति कौन हैं और उनकी आय का स्रोत क्या है?

ये हैं टॉप 5 युवा अरबपति

विश्व की टॉप-5 युवा अरबपतियों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम क्लेमेंटे डेल वेकियो का आता है। उसके बाद किम जंग-युन, केविन डेविड लीमैन, जंग-मिन व लुका डेल वेकियो का स्थान है। यह लोग दुनिया के सबसे रईस युवाओं की सूची में शुमार हैं और अरबपति हैं।

क्लेमेंटे डेल वेकियो (Clemente Del Vecchio)



दुनिया के 10 युवा अरबपतियों की फोर्ब्स (Forbes) लिस्ट के मुताबिक, विश्व में सबसे युवा अरबपति की लिस्ट में इटली के धन-कुबेर स्वर्गीय लियोनार्दो डेल वेकियो के पुत्र क्लेमेंटे डेल वेकियो का नाम आता है। इस वक्त क्लेमेंटे डेल वेकियो की आयु 18 वर्ष है और वह दुनिया के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं। वह मशहूर रे बैन (Ray-Ban) ब्रांड का मालिक है। साल 2022 उनके पिता लियोनार्दो डेल वेकियो की मौत के बाद इस कंपनी का मालिकाना हक क्लेमेंटे डेल वेकियो के पास आ गया था।

किम जंग-युन (Kim Jung-youn)


दुनिया के युवा अरबपतियों की सूची में दूसरा नाम दक्षिण कोरिया के किम जंग-युन का आता है। युन की आयु 19 साल है। उनके पिता किम-जंग युन ने 1994 में नेक्सॉन की स्थापना की थी। फरवरी 2022 में उनकी मौत के बाद कंपनी के शेयरों की बड़ी हिस्सेदारी किम जंग-युन और उनकी बहन जंग मिन के पास गई। नेक्सॉन ऑनलाइन गेमिंग कंपनी है और इसके अब मालिक किम जंग-युन हैं।

केविन डेविड लीमैन (Kevin David Lehmann)


युवा अबरपतियों की सूची में तीसरा नाम जर्मनी के केविन डेविड लीमैन का आता है। ड्रगस्टोर चेन ड्रोजरी मार्केट कंपनी में लीमैन की 50 फीसदी हिस्सेदारी है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रगस्टोर चेन का रेवेन्यू 14 अरब डॉलर से भी अधिक है। इसकी कंपनी की शुरुआत 1973 में हुई थी। साल 1974 में लीमैन के पिता ग्वेन्थर ने इसमें निवेश किया था।

जंग-मिन (Kim Jung-min)

फोर्ब्स की टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में किम जंग-युन की बड़ी बहन जंग-मिन चौथे स्थान पर हैं। NXC में दोनों बहनों की हिस्सेदारी 31 पर्सेंट है।

लुका डेल वेकियो (Luca Del Vecchio)

लुका डेल वेकियो रे-बैन के मालिक स्वर्गीय लियोनार्दो डेल वेकियो के 6 बच्चों में से एक हैं। पिता के मौत के बाद अपने भाई क्लेमेंटे की तरह ही लुका को भी लग्जमबर्ग की होल्डिंग कंपनी डेल्फिन (Delfin) में 12.5 पर्सेंट हिस्सेदारी मिली, जिसके बाद वह दुनिया के सबसे युवा रईस में शुमार हो गए हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story