दीपोत्सव के नए कीर्तिमान के लिए अयोध्या... ... Ayodhya Deepotsav 2022: दीपोत्सव पर बोले PM मोदी- 'भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम'

Newstrack
Published on: 2022-10-23 09:26:25.0

दीपोत्सव के नए कीर्तिमान के लिए अयोध्या तैयार


दीपोत्सव 2022 के नए कीर्तिमान के लिए अयोध्या तैयार है। दीपोत्सव के औपचारिक आरंभ से पहले पीएम मोदी राम लला का राज्याभिषेक करेंगे। राम दरबार फूलों से सज-धजकर तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले अयोध्या के घाट सजकर तैयार हैं। रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है। रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

अयोध्या में दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2022) की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। दुल्हन की तरह से सजी रामनगरी की खूबसूरती इस समय देखते ही बन रही है। जगह-जगह पर मंगल गीत गाए जा रहे हैं। इसी के साथ सरयू के तट को दीपों से सजा दिया गया है। रामलला के दरबार को भी फूलों से सजाया गया है। इस बीच आसपास के क्षेत्रों में भी कानून व्यवस्था की कमान वरिष्ठ अधिकारी संभाले हुए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी खुद सभी प्रबंधों को देख रहे हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से गहनता से पूछताछ की जा रही है। बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।

Newstrack

Newstrack

Next Story