नये इनकम टैक्स रिजीम में राहत

Newstrack
Published on: 2024-07-23 07:43:04

Budget 2024 LIVE Updates:  लोगों की बजट पर आयकर स्लैब पर निगाहें थीं। जिस पर ऐलान वित्त मंत्री ने सबसे आखिरी में किया। वित्त मंत्री ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में आयकर स्लैब में बड़े बदलाव की घोषणा की है। नई घोषणा के तहत अब इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले लोगों को 3 लाख की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा, जबकि 15 लाख से अधिक आय वालों को 30 फीसदी की दर से आयकर देना होना, जोकि टैक्स स्लैब की सबसे अधिक दर है।

₹0-3 लाख - शून्य कर

₹3-7 लाख - 5%

₹7-10 लाख - 10%

₹10-12 लाख - 15%

₹12-15 लाख - 20%

₹15 लाख से ऊपर - 30%

Newstrack

Newstrack

Next Story