संविधान शोषितों का संरक्षक: अखिलेश यादव

Newstrack
Published on: 2024-12-13 08:46:23

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि भारत राज्यों का एक संघ है और हमें विविधता में एकता पर गर्व है। हमारा संविधान ही वह शक्ति है जिसने भाषाई, धार्मिक और जातीय विविधताओं वाले देश को एकजुट किया है। आंबेडकर जी ने कहा था कि संविधान की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि हम उसे किस तरह लागू करते हैं। इस महान देश का शासन संविधान में निहित सिद्धांतों के अनुसार चलाया जाए। यही वही संविधान है जो समय-समय पर हमारे लिए रक्षा कवच साबित हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह संविधान हमारी ढाल है, हमारी सुरक्षा है और यह हमें शक्ति प्रदान करता है। संविधान 90 प्रतिशत शोषित और पीड़ित जनता का संरक्षक है। यह हमारे लिए एक बड़ा सहारा है, खासकर उन कमजोर वर्गों के लिए, जो कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। संविधान की सुरक्षा हमारे जैसे लोगों और देश के कमजोर तबकों के लिए जीवन-मरण का प्रश्न है। संविधान ही लोकतंत्र की प्राणवायु है। 75 वर्षों के बाद भी इस संविधान पर संसद में चर्चा हो रही है, और इसकी प्रस्तावना संविधान का सार है।  

Newstrack

Newstrack

Next Story