×

अशोक गहलोत- देश में उड़ रही संविधान की... ... Congress Rally : राहुल बोले- 'मैं ED से नहीं डरता, मुझसे 55 घंटे या 5 साल पूछताछ कर लो...फर्क नहीं पड़ता

Newstrack
Published on: 2022-09-04 08:25:09.0

अशोक गहलोत- देश में उड़ रही संविधान की धज्जियां 

मंच पर आते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। गहलोत बोले, 'नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान काला धन लाने, महंगाई खत्म करने, 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने सहित कई वादे किए थे। मगर, अब अब क्या कहा जाए।

इसके साथ ही, अशोक गहलोत ने अन्ना हजारे (Anna Hazare) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आंदोलन को UPA सरकार के खिलाफ षड़यंत्र बताया था। राजस्थान के सीएम ने आगे कहा, कि हमारी सरकार अच्छा काम कर रही थी। हमने रोजगार के लिए कानून बनाया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कानून तथा आरटीआई (RTI) दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, आजादी मिलने के बाद पहली बार देश में आंकड़े रोके गए। एनएसएसओ (NSSO) ने आंकड़े निकालने का प्रयास किया तो केंद्र की सरकार ने उसे रोक दिया। इसके बाद अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा। सरकार आने के बाद आंकड़े जारी किया। ये फासीवादी लोग हैं। बस धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। ईडी, सीबीआई और आईटी का दुरुपयोग कर रहे हैं।'

Newstrack

Newstrack

Next Story