×

चेन्नई ने तीन विकेट खोकर 220 रन बनाये

Newstrack
Published on: 2021-04-21 16:08:51.0

16वे ओवर में चेन्नई को दूसरा झटका मोईन अली के रूप में लगा है। मोईन अली दो चौके और दो छक्के जड़कर 25 रन बनाकर आउट हो गए। बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतरे हैं।

17 ओवर के बाद चेन्नई ने दो विकेट खोकर 172 रन बना लिए है। डुप्लेसी 68 और धोनी पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।

18 ओवर तक धोनी ने 7 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बना लिए। चेन्नई का स्कोर 200 पार हो गया। हालंकि 19वें ओवर के बाद महेंद्र सिंह धोनी 17 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हो गए। टीम का स्कोर 207 रन है।

धोनी के बाद बल्लेबाजी करने के लिए जडेजा उतरे हैं। जडेजा छह रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 220 रन बनाये हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story