बागपत: मतगणना के दौरान बवाल, आंसू गैस के गोले... ... Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Newstrack
Published on: 2022-03-10 13:10:04

बागपत: मतगणना के दौरान बवाल, आंसू गैस के गोले दागे

बागपत जिले में बागपत और बड़ौत विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही बवाल मच गया। आरोप है, कि रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान रालोद के कई कार्यकर्ता भी घायल हो गए। अहतियातन आस-पास के थानों से पुलिस फोर्स बुला लिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने रालोद के कुछ कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है, कि बागपत से बीजेपी प्रत्याशी विधायक योगेश धामा की जीत और रालोद प्रत्याशी अहमद हमीद की हार से नाराज रालोद कार्यकर्ता गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। कुछ ही देर में बड़ौत विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विधायक के.पी.मलिक की जीत की घोषणा हुई। इसमें भी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया और हंगामा बढ़ा। जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। फिर आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

Newstrack

Newstrack

Next Story