×

हिमाचल में यह मंत्री चुनाव हारेहिमाचल प्रदेश में... ... Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, CM जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

Newstrack
Published on: 2022-12-08 09:45:35.0

हिमाचल में यह मंत्री चुनाव हारे

हिमाचल प्रदेश में अब तक कुल 11 मंत्रियों में से 5 मंत्री चुनाव हार गए हैं। सोलन जिले की कसौली सीट से चुनाव लड़ने वाले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने हरा दिया है। मनाली सीट पर गोविंद सिंह ठाकुर को कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ ने हराया। शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज शिमला जिले की कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह से चुनाव हार गए। कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट से जयराम सरकार में मंत्री रहीं सरवीण चौधरी कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया सीट से चुनाव हार गईं। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर से चुनाव हार गए हैं। सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी चुनाव हार गए।

Newstrack

Newstrack

Next Story