×

हैदराबाद को 151 रन का लक्ष्य मिला

Newstrack
Published on: 2021-04-17 15:55:13.0

मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। ईशान किशन 12 रन बना कर मुजीब की गेंद पर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 126 रन बना लिए।

पारी के दो अंतिम ओवर में पोलार्ड और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं।

19वां ओवर- खलील अहमद की पहली ही गेंद पर पोलार्ड ने चौका झटका। इसके बाद अगली दो गेंदों पर केवल एक ही रन बना सके।

चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या खलील अहमद की बाॅल पर आउट हो गए। विराट सिंह ने लपका शानदार कैच।

पोलार्ड ने पारी की अंतिम दोनों गेंदों पर लगातार छक्के जड़े।

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए।


Newstrack

Newstrack

Next Story