(फोटो साभार- सोशल मीडिया) प्रियंका को लिया... ... Lakhimpur Kheri Violence: राकेश टिकैत की बैठक खत्म, मृतक के परिजनों को 45-45 लाख रुपये, सरकारी नौकरी देने की घोषणा

Newstrack
Published on: 2021-10-04 02:13:07.0


(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 
(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

प्रियंका को लिया गया हिरासत में

सीतापुर से न्यूजट्रैक के संवाददाता शमी अहमद के अनुसार, यूपी के सीतापुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने लखीमपुर जाते समय हिरासत में ले लिया गया। हालांकि सारी रात प्रियंका गांधी ने पुलिस को चकमा देकर कई बार रूट डायवर्ट किया और पुलिस भी प्रियंका को ढूंढने में नाकाम रही और सारी रात डीएम और एसपी इधर से उधर भागते रहे। प्रियंका गांधी निघासन बॉर्डर तक पहुंची और पुलिस ने उन्हें रोका। जिसके बाद उन्हें वापस हरगांव भेज दिया गया।

हरगांव से प्रियंका गांधी को पुलिस लाइन लाया गया और फिर पुलिस लाइन से 2nd बटालियन पीएससी में रखा गया है। वहीं कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह 2nd बटालियन के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और फिर वह प्रियंका गांधी से मिलने सेकंड बटालियन के अंदर चले गए।

Newstrack

Newstrack

Next Story