×

भारत में 5 महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं- पीएमदेश... ... Narendra Modi Sydney Dialogue: सिडनी संवाद में PM ने कहा, 'भारत में 5 महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं', जानें क्या हैं वो बदलाव

Newstrack
Published on: 2021-11-18 04:07:22.0

भारत में 5 महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं- पीएम

देश की विकास के बारे में जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "भारत में 5 महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं। एक, हम दुनिया की सबसे व्यापक सार्वजनिक सूचना अवसंरचना का निर्माण कर रहे हैं। 1.3 बिलियन से अधिक भारतीयों की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान है। हम छह लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने की राह पर हैं। दूसरा, हम शासन, समावेश, सशक्तिकरण, कनेक्टिविटी, लाभ वितरण और कल्याण के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके लोगों के जीवन को बदल रहे हैं। तीसरा, भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्टअप इको-सिस्टम है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "चौथा, भारत का उद्योग और सेवा क्षेत्र, यहां तक कि कृषि भी बड़े पैमाने पर डिजिटल परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। हम स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, संसाधनों के संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए भी डिजिटल तकनीक का उपयोग कर रहे हैं और पांचवां, भारत को भविष्य के लिए तैयार करने का बड़ा प्रयास है। हम 5जी और 6जी जैसी दूरसंचार प्रौद्योगिकी में स्वदेशी क्षमताओं के विकास में निवेश कर रहे हैं।"


Newstrack

Newstrack

Next Story