TRENDING TAGS :
राजनाथ सिंह बोले-जहां संविधान लागू नहीं था, वहां भी हमने कर दिखाया
लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी पास किया है। इससे राजनीतिक क्षेत्र की महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। इसी सोच के तहत हमारी सरकार ने 2018 में राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। आजाद भारत में ये पहली बार हुआ। हमने 2019 में संवैधानिक संशोधन किया, ताकि आर्थिक आधार पर आरक्षण मिले। समग्र और समावेशी विकास के सभी काम हमारे संवैधानिक मूल्यों और आदर्शों के जीवंत रूप हैं। हमने न सिर्फ संविधान के मूल्यों को केंद्र में रखकर काम किया है, बल्कि लागू भी किया है। इस देश में एक ऐसा राज्य भी था, जहां संविधान लागू नहीं होता था। संसद के कानून भी लागू नहीं होते थे। हमने वहां भी लागू करके दिखाया है। आज पूरा देश उस निर्णय का सकारात्मक परिणाम देख रहा है।
Next Story