रायसीना की दौड़ में द्रौपदी मुर्मू आगे, बिछा रेड... ... Presidential Election Result : द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, पीएम मोदी ने घर पहुंच दी बधाई

Newstrack
Published on: 2022-07-21 11:05:18

रायसीना की दौड़ में द्रौपदी मुर्मू आगे, बिछा रेड कार्पेट

राष्ट्रपति चुनाव में मतों की गिनती अभी जारी है। सांसदों के वोटों में द्रौपदी मुर्मू अपने प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे हैं। मुर्मू के घर पर जश्न की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उनके दिल्ली वाले आवास पर रेड कार्पेट बिछने लगे हैं। कहा जा रहा है कि नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां पहुंच सकते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोक नृत्य करते दिखे। वो लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य करते दिखाई दिए।

Newstrack

Newstrack

Next Story