देश के 1 लाख 35 हजार ऐसे गांवों में मनेगा मुर्मू... ... Presidential Election Result : द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, पीएम मोदी ने घर पहुंच दी बधाई

Newstrack
Published on: 2022-07-21 11:54:29

देश के 1 लाख 35 हजार ऐसे गांवों में मनेगा मुर्मू की जीत का जश्न

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने जश्न की तैयारियां पूरी कर ली है। मुर्मू की जीत के बाद देश के 1 लाख 35 हजार गांवों में जश्न मनाया जाएगा, जहां आदिवासी लोगों की संख्या अधिक है। राजधानी दिल्ली में बीजेपी रोड शो भी निकालेगी। बीजेपी ने सांसदों को भी यह काम सौंपा है। कहा है कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर ये बात पहुंचाएं कि मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के एक चेहरे को सर्वोच्च पद पर पहुंचाया है। मुर्मू के राजधानी दिल्ली वाले आवास पर एक बड़ी सी होर्डिंग लगाई गई है।

Newstrack

Newstrack

Next Story