राहुल गांधी प्रियंका गांधी कुछ देर पहले लखीमपुर के लिए रवानाहुए हैं

Newstrack
Published on: 2021-10-06 13:27:36.0

सीतापुर संवाददाता समी अहमद ने बताया है कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी कुछ देर पहले लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पूर्व राहुल गांधी बहन प्रियंका से मिलने पीएससी गेस्ट हाउस पहुंचे। करीब 1 घंटे से अधिक समय तक दोनों ने गहन विचार विमर्श किया। इसके बाद जब वह बाहर निकल रहे थे तो राहुल प्रियंका से मिलने के लिए बेताब कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की और भगदड़ सी मच गई। ऐसे में दोनों नेता लखीमपुर पहुंचने की जल्दी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना संबोधित किए ही कार्यकर्ताओं की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन कर निकल गए।

Newstrack

Newstrack

Next Story