×

सपाइयों ने रायबरेली में जमकर प्रदर्शन कियाउत्तर... ... सपा का UP में प्रदर्शन, एक क्लिक में जानें हर जिले का अपेडट

Newstrack
Published on: 2021-07-15 15:10:12.0

सपाइयों ने रायबरेली में जमकर प्रदर्शन किया

उत्तर प्रदेश में आज बढ़ती महंगाई और पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने रायबरेली में जमकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने ज़िला मुख्यालय समेत सभी 6 तहसीलों पर जोर दार प्रदर्शन किया। सपा के हरचंदपुर से पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम उर्फ पंजाबी सिंह सहित सैकड़ों सपाई विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं लालगंज में सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ सपा समर्थकों ने प्रदर्शन किया। केंद्र क राज्य सरकार को घेरते हुए सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है और पंचायत चुनाव के दौरान जमकर धांधली और गुंडई हुई है। उन्होंने कहा इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही हम लोग जुटे हैं। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।




Newstrack

Newstrack

Next Story