×

गोंडा में सपा का प्रदर्शनसमाजवादी पार्टी के... ... सपा का UP में प्रदर्शन, एक क्लिक में जानें हर जिले का अपेडट

Newstrack
Published on: 2021-07-15 20:22:10.0


गोंडा में सपा का प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद के चारों तहसील पर सपा का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम गुरुवार को प्रस्तावित था। इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा सभी तहसील मुख्यालयों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस की लाख बंदिशों के बावजूद सपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय समेत सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
गोंडा सदर तहसील मुख्यालय पर मुख्यालय पर सपा नेता कार्यालय पर एकत्र हुए तभी पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस ने कचहरी परिसर और सदर तहसील के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। हालांकि सपा कार्यालय में मौजूद सैकड़ों कार्यकताओं को वहीं धरना प्रर्दशन की इजाजत दे गई और उनका ज्ञापन ले लिया गया। समाजवादी नेताओं व कार्यकर्ताओं नें राष्ट्रपति को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन उपस्थित अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से बढ़ रही मंहगाई, पूरे प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, आम जन-मानस और सपा नेताओं का पुलिस उत्पीड़न, छुट्टा जानवर, पंचायत चुनाव में हुई धांधली सहित अनेकों गंभीर समस्याओं जैसे मुद्दों को रखा गया।


Newstrack

Newstrack

Next Story