हाथरस में कतारबद्ध लोग कर रहे वोटिंग, बुजुर्गों... ... UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5 बजे तक 57.44% वोटिंग, 16 जिलों की 59 सीटों पर हो रहा है मतदान

Newstrack
Published on: 2022-02-20 02:18:45.0

हाथरस में कतारबद्ध लोग कर रहे वोटिंग, बुजुर्गों में भी जोश

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। हाथरस जनपद में तीन विधानसभा सीट हैं, जिनमें हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद आते हैं। जनपद की तीनों सीटों से कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, मतदान के लिए कुल 1403 तीन बूथ बनाए गए हैं, जिनमें तीन मॉडल बूथ बनाए गए हैं और 05 पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। जनपद में कुल 11 लाख 65 हजार 345 मतदाता है, जिनमें 06 लाख 26 हजार 808 पुरुष मतदाता और 05 लाख 85 हजार 505 महिला मतदाता हैं। मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन भी हर छोटी -बड़ी बात पर नजर बनाए हुए है।



Newstrack

Newstrack

Next Story