×

Coal India MT Recruitment 2022: कॉल इंडिया ने 1050 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी

उम्मीदवारों का चयन गेट 2022 (Gate 2022) स्कोर के आधार पर होगा। विशेष जानकारी के लिए कैंडिडेट कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की आधिकारिक वेबसाइट www.coalindia.in पर विजिट कर सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 22 Jun 2022 11:39 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2022 7:13 AM GMT)
coal india management trainee recruitment 2022 for 1050 posts
X

coal india management trainee recruitment 2022

Coal India MT Recruitment 2022 Notification : कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी (Coal India Management Trainee) के पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना (Coal India Recruitment 2022 Notification) जारी किया है। कोल इंडिया एमटी भर्ती 2022 (Coal India MT Recruitment 2022) के जरिये कुल 1050 अभ्यर्थियों को नियोजित किया जाएगा। अतः आवेदन करने के योग्य और इच्छुक कैंडिडेट तय समय सीमा के भीतर के अप्लाई कर सकते हैं।

यहां आपको बता दें कि, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास खनन (Mining) या सिविल (Civil) या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन (Electronics & Communication) या सिस्टम और ईडीपी (System and EDP) में GATE 2022 स्कोर होना आवश्यक है।

विशेष जानकारी के लिए यहां करें विजिट

कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी आवेदन (Coal India MT Recruitment 2022) के लिए 23 जून 2022 से आवेदन शुरू हो रहा है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन गेट 2022 (Gate 2022) स्कोर के आधार पर होगा। विशेष जानकारी के लिए कैंडिडेट कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की आधिकारिक वेबसाइट www.coalindia.in पर विजिट कर सकते हैं।

Coal India MT Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां :

- कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी पंजीकरण की शुरुआती तारीख - 23 जून 2022

- कोल इंडिया एमटी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख - 22 जुलाई 2022

Coal India MT Recruitment 2022 के लिए रिक्तियां :

मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल पद - 1050

माइनिंग - 699 पद

सिविल - 160 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स & टेलीकम्यूनिकेशन - 124

सिस्टम एंड EDP - 67 पद

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story