×

DRDO ने अपरेंटिस के लिए निकाली भर्तियां, ITI पास भी कर सकते हैं आवेदन, देखें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

DRDO Recruitment 2021: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ (DRDO) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

aman
Report amanPublished By Shreya
Published on: 25 Oct 2021 3:13 AM GMT
DRDO ने अपरेंटिस के लिए निकाली भर्तियां, ITI पास भी कर सकते हैं आवेदन, देखें कितना मिलेगा स्टाइपेंड
X

DRDO (फोटो साभार- सोशल मीडिया)   

DRDO Recruitment 2021: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ (DRDO) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (DRDO Recruitment 2021 Notification) जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेजुएट अपरेंटिस, टेक्नीशियन अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती होगी। अगर आप भी आवेदन के आधार पर योग्यता रखते हैं, तो डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन (DRDO Ke Liye Aavedan) कर सकते हैं। साथ ही, पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती, 2021 (DRDO Apprentice Recruitment 2021) के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (DRDO Apprentice Recruitment Apply Online) आगामी 01 नवंबर से शुरू होगी, जो 15 नवंबर, 2021 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 106 रिक्तियां भरी जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विशेष जानकारी जैसे वैकेंसी जुड़े विवरण, योग्यता आदि की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।

DRDO अपरेंटिस भर्ती, 2021 के लिए खाली पदों की जानकारी:

-ग्रेजुएट अपरेंटिस के 50 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

-साथ ही, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के 30 पद को भी भरे जाएंगे।

-इसके अलावा ट्रेड अपरेंटिस के 26 पदों के लिए भी रिक्तियां भरी जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन (DRDO Apprentice Recruitment 2021 Eligibility)?

इन खाली पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बीई या बीटेक होना अनिवार्य है। बीई या बीटेक उत्तीर्ण उम्मीदवार ग्रेजुएट अपरेंटिस पद पर आवेदन कर सकते हैं। जबकि, टेक्नीशियन अपरेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं, संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके उम्मीदवार ट्रेड अपरेंटिस पोस्ट पर आवेदन के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड (DRDO Apprentice Stipend Kitna Hai)?

ग्रेजुएट अपरेंटिस पोस्ट पर हर महीने 9,000 रुपए स्टाइपेंड और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस पद के लिए 8,000 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेड अपरेंटिस के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को सरकारी मापदंड के आधार पर स्टाइपेंड दिया जाएगा।

क्या है चयन प्रक्रिया (DRDO Apprentice Selection Process)?

बता दें, कि योग्य आवेदकों का चयन ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या आईटीआई में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। अभ्यर्थियों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। ट्रेनिंग पीरियड 12 महीने का होगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को 'मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट' जमा कराने होंगे।

DRDO क्या है (DRDO Kya Hai)?

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गैनाइज़ेशन) भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिए देश की अग्रणी संस्था है। इस संस्थान की स्थापना 1958 में भारतीय थल सेना एवं रक्षा विज्ञान संस्थान के तकनीकी विभाग के रूप में की गई थी। डीआरडीओ भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का आर एंड डी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) विंग है, जो अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों और महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए भारत को सशक्त बनाने के लिए एक दृष्टि के साथ है, जबकि हमारे सशस्त्र बलों को राज्य के साथ लैस करता है।

डॉ. सतीश रेड्डी डीआरडीओ के वर्तमान चेयरमैन हैं। रेड्डी नेशनल सिस्टम गोल्ड मेडल, नेशनल डिज़ाइन अवार्ड, आईईआई-आई ट्रिपल ई(यूएसए) अवार्ड फॉर इंजीनियरिंग एक्सीलेंस और होमी जे भाभा गोल्ड मेडल प्राप्त हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story