×

IT Sector: 2021 में आईटी सेक्टर ने 4 लाख से अधिक लोगों को दिया रोजगार, राजस्व में भी हुई बंपर बढ़ोतरी

आईटी उद्योग पर नजर रखने वाली संस्था नैसकॉम ने बताया कि वित्त वर्ष 2021 - 22 में अब तक इस सेक्टर ने 4.5 लाख लोगों को रोजगार दिया है। जो एक रिकॉर्ड है।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 15 Feb 2022 12:42 PM GMT
IT sector
X

नैसकॉम। (Social Media) 

IT Sector: कोरोनाकाल में आर्थिक गतिविधियों को जबरदस्त झटका पहुंचा था। लगभग तमाम सेक्टर (IT Sector) इस महामारी से प्रभावित हुए। लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद कुछ सेक्टर उबरने की कोशिश कर रहें हैं जबकि कुछ उबर चुके हैं। आईटी सेक्टर उन सेक्टरों में शुमार जो कोविड की मार से अधिक प्रभावित नहीं हुआ। आईटी कंपनियों की ग्रोथ बरकरार रही।

आईटी ने दी रिकॉर्ड जॉब

आईटी उद्योग पर नजर रखने वाली संस्था नैसकॉम (NASSCOM) ने बताया कि वित्त वर्ष 2021 - 22 में अब तक इस सेक्टर (IT Sector) ने 4.5 लाख लोगों को रोजगार दिया है। जो एक रिकॉर्ड है। नैसकॉम ने इस सेक्टर के लिए आने वाला साल भी शानदार रहने की उम्मीद जताई है। डिजिटल मांग बने रहने के कारण इस सेक्टर के ग्रोथ में तेजी बना रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले चार साल में आईटी उद्योग का आकार 350 मिलियन डॉलर का हो जाएगा।

आईटी उद्योग की बड़ी चिंता

इतने अच्छे ग्रोथ के बावजूद आईटी उद्योग (IT Sector) के सामने एक चुनौती उत्पन्न हो गई है। जो उसके लिए चिंता का सबब बनते जा रही है। अच्छा कार्य़ वातावरण और आकर्षक सैलरी के बावजूद बड़ी संख्या में आईटी उद्योग (IT Sector) में काम कर रहे लोग नौकरी छोड़ रहे हैं। नैसकॉम के उपाध्यक्ष कृष्णन रामानुजम (Nasscom Vice President Krishnan Ramanujam) ने बताया कि अगर दिसंबर तिमाही में टॉप 10 आईटी कंपनियों पर निगाह डालें तो तो ऐसा प्रतीत होता है कि नौकरी छोड़ने वालों की संख्या में अगर बढ़ोतरी नहीं हुई है तो ये कम भी नहीं हुई है। ये स्थिर बनी हुई है। नैसकॉम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दुनियाभर की आईटी कंपनियों ने अपने 20 फीसदी से अधिक कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की सूचना दी है।

कर्मचारियों को रोकने की कोशिश

आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों को रोकने के लिए कई कदम उठा रही है। कर्मचारियों को रोकने के लिए रिटेंशन बोनस का ऐलान किया गया है। शानदार इंक्रीमेंट दिया जा रहा है। जरूरी कर्मचारियों को प्रोमोशन दिया जा रहा है। स्टाफ को स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है। कंपनियां अधिक से अधिक नियुक्तियां भी कर रही है। इसके अलावा कंपनियों के एचआर विभाग द्वारा कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

बता दें कि दुनियाभर में इस सेक्टर में अभी 50 लाख लोग काम कर रहे हैं। दुनिया में आईटी सर्विस की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजस्व भी 227 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आईटी सेवाओं की दुनिया में अच्छी मांग इसके सुनहरे भविष्य की ओर इशारा कर रही है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story