×

MP High Court Recruitment 2021: ग्रेजुएट कैंडिडेट करें आवेदन, 1,255 पदों पर निकली है बंपर सरकारी नौकरी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के ग्रेड -2, ग्रेड -3 और सहायक ग्रेड -3 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी लिया है। इन सभी रिक्त पदों के लिए आगामी 30 नवंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

aman
By aman
Published on: 15 Nov 2021 3:47 AM GMT
MP High Court Recruitment 2021: ग्रेजुएट कैंडिडेट करें आवेदन, 1,255 पदों पर निकली है बंपर सरकारी नौकरी
X

फोटो- सोशल मीडिया से  

MP High Court Recruitment 2021: सरकारी नौकरियों की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक और गुड न्यूज़ है। दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कुल 1,255 रिक्त पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। अगर, आप भी सरकारी नौकरियों की तैयारी करते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा अवसर है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के ग्रेड -2, ग्रेड -3 और सहायक ग्रेड -3 पदों पर भर्तियों (MP HC Recruitment 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी लिया है। इन सभी रिक्त पदों के लिए आगामी 30 नवंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर पाएंगे। विशेष जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जा सकते हैं और इच्छित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MP High Court Recruitment 2021 के तहत इन रिक्त पदों पर मांगे गए हैं आवेदन:

-स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के रिक्त 108 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

-वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के 205 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

-स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के 11 पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी।

-जबकि, असिस्टेंट ग्रेड 3 के 910 पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं।

-असिस्टेंट ग्रेड 3 (अंग्रेजी) के भी 21 पदों को भरे जायेंगे।

MP High Court Recruitment 2021 के लिए शैक्षणिक योग्यता:

-इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है।

-शैक्षणिक योग्यता संबंधी विशेष जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

MP High Court Recruitment 2021 क्या है उम्र सीमा?

-इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

-उम्मीदवारों के आयु की गणना 01 जनवरी 2021 से की जाएगी।

-जबकि, एससी व एसटी वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है।

MP High Court Recruitment 2021 के लिए क्या है चयन प्रक्रिया?

-बता दें, कि उम्मीदवारों का का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।

-प्रारंभिक परीक्षा सीबीटी मोड में 100 नंबरों की होगी।

-प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे।

-प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 15 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story