×

NTA JEE Mains 2022 Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार आज होगा खत्‍म, ऐसे करें डाउनलोड

NTA JEE Mains 2022 Admit Card: एडमिट कार्ड के साथ छात्रों को Self Declaration Form लेकर जाना होगा। जिसमें उन्हें ये बताना होगा कि उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) लगवाई है।

aman
Written By aman
Published on: 13 Jun 2022 2:43 PM GMT
NTA jee mains 2022 admit card releasing soon know how to download
X

NTA jee mains 2022 admit card (प्रतीकात्मक फोटो)

NTA JEE Mains 2022 Admit Card : ज्‍वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, जेईई मेन 2022 परीक्षा (JEE Mains 2022) के लिए रजिस्टर करने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड (JEE Mains 2022 Admit Card) का इंतजार है। उम्मीद है कि जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि, जेईई मेन 2022 जून सेशन का एग्‍जाम 20 जून को आयोजित होने वाला है।

JEE Mains Exam 2022 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA करेगी। अतः जो छात्र पहले ही मुख्‍य परीक्षा के लिए रजिस्टर कर चुके हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपने आवेदन नंबर और पासवर्डकी मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA JEE Mains 2022 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड


- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।

- उसके बाद होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्‍ल‍िक करें।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने नई विंडो खुलेगी।

- यहां अब आप अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर (JEE Mains registration number) और पासवर्ड (Password) डालें।

- अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड (Admit Card 2022) दिखने लगेगा।

- आप भविष्य के लिए उसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट ले लें।

यहां बता दें कि, एडमिट कार्ड के साथ छात्रों को सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी(Self Declaration Form) लेकर जाना होगा। जिसमें उन्हें ये बताना होगा कि उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) लगवाई है। साथ ही, वह शारीरिक तौर पर स्वस्थ है।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story