PGCIL New Vacancies: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में भर्ती, ये है आखिरी तारीख

पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 20 July 2021 9:55 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2021 10:34 AM GMT)
PGCIL New Vacancies news
X

 पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में नौकरी ( social media)

PGCIL New Vacancies: पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां 134 अप्रेंटिस पदों पर हो रही है। आवेदन की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2021 है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.powergridindia.com/ पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

इन स्थानों पर हो रही है भर्ती

चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में नौकरी दी जाएगी। ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और अन्य निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राज्य अनुसार निकले पद

हरियाणा: यहां पर कुल 50 पदों में भर्ती होगी, जिनमे आईटीआई इलेक्ट्रिकल के 12, इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा के 14, सिविल डिप्लोमा के 5, इलेक्ट्रिकल ग्रेजुएट के 12, सिविल ग्रेजुएट के 2 पद और एचआर एग्जीक्यूटिव के 5 पद हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां के कुल 17 पद हैं, जिनमे आईटीआई इलेक्ट्रिकल के 5, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के 5, डिप्लोमा सिविल के 2,ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल के 4 और सिविल ग्रेजुएट का 1 पद रिक्त है।

दिल्ली: दिल्ली में 13 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें 6 आईटीआई इलेक्ट्रिकल, 2 डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, 1 डिप्लोमा सिविल, 3 इलेक्ट्रिकल ग्रेजुएट और 1 सिविल ग्रेजुएट का पद है।

उत्तराखंड: इस राज्य में 11 पदों की वैकेंसी है, जिनमें आईटीआई इलेक्ट्रिकल के 3, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के 4, डिप्लोमा सिविल के 2 और ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल के 2 पद हैं।

राजस्थान: यहां पर कुल 43 पदों के लिए भर्ती होगी। जिनमें आईटीआई इलेक्ट्रिकल के 16, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के 12, डिप्लोमा सिविल के 5, ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल के 6 और ग्रेजुएट सिविल के 4 पद हैं।

भारत सरकार के स्वामित्व वाली है कंपनी

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के स्वामित्व वाली विद्युत उपयोगिता कंपनी है, इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में है। POWERGRID भारत में पैदा होने वाली कुल बिजली का लगभग 50% अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क पर प्रसारित करता है।

इतनी होगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों में आईटीआई इलेक्ट्रिकल को 11,000, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल को 12,000, डिप्लोमा सिविल को 12,000, ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल को 15,000, ग्रेजुएट सिविल को 15,000 और एचआर एग्जीक्यूटिव को 15,000 रूपए प्रतिमाह वेतन दिए जाएंगें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story