×

REET 2022: राजस्थान रीट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कैसे करें आवेदन और सब कुछ

REET 2022 : उम्मीदवार REET 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in पर विजिट कर अपना आवेदन कर सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 18 April 2022 5:26 AM GMT
reet 2022 registration rajasthan eligibility examination for teacher apply check important documents
X

reet 2022 registration 

REET 2022 Registration: राजस्थान (Rajasthan) युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है, जो सरकारी टीचर (Government Teacher) बनने की ख्वाहिश रखते हैं। शिक्षक पद के उम्मीदवारों की योग्यता (Eligibility) के लिए आयोजित होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 यानी REET (रीट) के लिए आज, 18 अप्रैल 2022 से आवेदन प्रक्रिया (Application Process) शुरू हो रही है।

अतः जो कोई उम्मीदवार REET 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in पर विजिट कर अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक https://www.reetbser2022.in/ माध्यम से जुड़कर भी आवेदन कर सकते हैं। REET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration) की अंतिम तारीख (Last Date) 18 मई 2022 है।

REET 2022 का आयोजन 23 जुलाई से

गौरतलब है, कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी REET 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2022 को होना है। REET 2022 का पेपर- 1 सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और पेपर- 2 का समय 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगा।

क्या है आवेदन शुल्क :

- उम्मीदवार को सिंगल पेपर के लिए 550 रुपए का भुगतान करना होगा।

- दोनों पेपर के लिए 750 रुपए का भुगतान करना होगा।

REET 2022 के आवेदन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी :

- आधार कार्ड (Aadhar Card)

- क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट (Qualification Certificate)

- फोटोग्राफ (Photograph)

- हस्ताक्षर (Signature)

- 10वीं की मार्कशीट (10th mark sheet)

- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) यदि लागू हो

- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story