×

UP Home Guard Bharti 2022: बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, जल्द होगी 12 हजार होमगार्ड्स की भर्ती

Home Guard Bharti In UP: यूपी की योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश में हर साल 12,000 होमगार्ड की भर्ती करेगी। इसकी जानकारी वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने दी है।

Shreya
Published By ShreyaWritten By Ramkrishna Vajpei
Published on: 10 May 2022 9:00 AM GMT
UP Home Guard Bharti 2022: बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, जल्द होगी 12 हजार होमगार्ड्स की भर्ती
X

यूपी होमगार्ड भर्ती (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

UP Home Guard Bharti 2022: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Kumar Khanna) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में हर साल 12,000 होमगार्ड की भर्ती होगी। इस तरह से योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल (Yogi Government 2.0) में चार साल में 48 हजार होमगार्ड की भर्ती (Home Guard Bharti) हो जाएगी इसमें 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

आपको बता दें कि होम गार्ड विभाग (Home Guard Department) में होम गार्ड स्वयंसेवकों के कुल एक लाख18 हजार 348 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से लगभग 34 हजार पद वर्तमान में रिक्त चल रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले चार वर्षों में 15700 होमगार्ड रिटायर हो जाएंगे।

काफी समय से उठ रही मांग

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग काफी समय से 34 हजार होमगार्ड के खाली पदों को भरने की योजना पर काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की काफी समय से मांग भी उठ रही है। जिसको पूरा करने का सुरेश खन्ना ने एलान कर दिया है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड भर्ती की फाइल को वित्त विभाग को भेजा था ऐसा लगता है कि उसे मंजूरी मिल गई है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को जल्द ही होमगार्ड भर्ती 2022-23 की सौग़ात मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रदेश में 80 हजार से अधिक होमगार्ड जवान दिन-रात प्रदेश की सेवा और सुरक्षा में लगे हुए हैं। इससे पहले 50-60 हजार होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर विवाद बनना हुआ था जोकि अब उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा हल कर दिया गया है।

जल्द ही शुरू होंगे ऑनलाइन आवदेन

इसी के साथ UP Home Guard Bharti 2022 का रास्ता भी साफ़ हो गया है। संभावना है कि बहुत जल्द ही ऑनलाइन आवदेन आमंत्रित किए जायेंगे। प्रदेश सरकार ने होमगार्ड भर्ती के लिए इंटर पास होना जरूरी कर दिया है। इसके लिए जल्द ही नियमावली में बदलाव कर आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

नये नियमों के मुताबिक, प्रदेश सरकार होम गार्डों को एक दिन का साप्ताहिक अवकाश भी देने जा रही है। इसके अलावा होम गार्डों को आयुषमान भारत योजना से भी जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा होमगार्ड में भर्ती होने वाली महिलाओं को सौ दिन का मातृत्व अवकाश भी मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story