UPSC 2021 Result List: सुल्तानपुर की बेटी अरीबा नोमान का हुआ पहले प्रयास में ही हुआ सिविल सर्विसेज में चयन

UPSC 2021 Result List: हनीफ नगर निवासी नोमान अहमद की पुत्री अरीबा नोमान का सिविल सर्विसेज में 109 वीं रैंक के साथ चयन हुआ है।

Fareed Ahmed
Published on: 1 Jun 2022 2:25 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2022 2:25 AM GMT)
UPSC 2021 Result
X

UPSC 2021 Result (image credit areeba nomaan)

UPSC 2021 Result List: हनीफ नगर निवासी नोमान अहमद की पुत्री अरीबा नोमान का सिविल सर्विसेज में 109 वीं रैंक के साथ चयन हुआ है। इनके पिता नोमान अहमद नेशनल इंश्योरेंस कंपनी सुल्तानपुर में प्रशासनिक अधिकारी हैं जबकि माता रुखसाना निकहत एक गृहणी हैं। इनकी बहन तूबा नोमान लखनऊ में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

प्रारम्भिक शिक्षा जिले के स्टेला मारिस स्कूल से हुई, उपजिलाधिकारी रहे प्रमोद पांडे बने प्रेरणा स्रोत अरीबा नोमान की प्रारंभिक शिक्षा स्टेला मारिस कान्वेंट सुल्तानपुर में हाई स्कूल तक हुई जबकि इन्होंने इंटरमीडिएट इंडियन पब्लिक स्कूल नई दिल्ली से और बीटेक दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया। फिलहाल अरीबा इस वक़्त दिल्ली में हैं। Newstrack से फोन पर बात करते हुए उन्होंने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए कहा कि माँ बाप के ख्वाबो को साकार किया और अपने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया।

अरीबा ने बताया कि प्रशासनिक क्षेत्र में जाने की प्रेरणा उन्हें इनके मामा गुफरान अहमद सैफी से मिली जो कि जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष भी हैं। साथ ही अरीबा ने जिले में उपजिलाधिकारी सदर रहे प्रमोद पांडे को अपना प्रेरणा स्रोत बताया है। अरीबा की इस उपलब्धि पर उनके घर और शहर में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अरीबा 5 जून को जिले में आएंगी जिसको लेकर भव्य तैयारी की जा रही है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story