UPSC 2021 Result: मुसलमानों का परिणाम एक दशक में सबसे खराब

Muslims Performance in UPSC 2021: सिविल सेवा 2021 परीक्षा में मुस्लिम उम्मीदवारों का प्रदर्शन पिछले 12 वर्षों में उनके परिणामों की तुलना में सबसे खराब है। आज घोषित परिणाम में केवल 19 मुस्लिम कैंडिडेट हैं। वहीँ किसी भी मुस्लिम कैंडिडेट ने शीर्ष 100 की सूची में जगह नहीं बनायीं है।

Rakesh Mishra
Written By Rakesh Mishra
Published on: 30 May 2022 1:50 PM GMT (Updated on: 30 May 2022 2:45 PM GMT)
UPSC Civil Services 2021 Result
X

UPSC Civil Services 2021 Result। (Social Media)

UPSC Civil Services 2021 Result: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने आज सिविल सेवा 2021 परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। बिजनौर में जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ी श्रुति शर्मा ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीँ टॉप फोर में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। श्रुति शर्मा ने रैंक 1 हासिल किया है और अखिल भारतीय टॉपर के रूप में उभरी है जबकि अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमशः दूसरा और तीसरा रैंक हासिल किया है।

सिविल सेवा 2021 परीक्षा में मुस्लिम उम्मीदवारों का प्रदर्शन

सिविल सेवा 2021 परीक्षा में मुस्लिम उम्मीदवारों का प्रदर्शन पिछले 12 वर्षों में उनके परिणामों की तुलना में सबसे खराब है। आज घोषित परिणाम में केवल 19 मुस्लिम कैंडिडेट हैं। वहीँ किसी भी मुस्लिम कैंडिडेट ने शीर्ष 100 की सूची में जगह नहीं बनायीं है। सुल्तानपुर की अरीबा नोमान ने मुसलमानों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा सूचि में 109 वां रैंक हासिल किया है।

यूपीएससी 2021 में मुसलमानों की सूची

1) अरीबा नोमान (रैंक 109), 2) मोहम्मद सुबूर खान (रैंक 125), 3) सैयद मुस्तफा हाशम (रैंक 162), 4) अफनान अब्दु समद (रैंक 274), 5) अरशद मोहम्मद (रैंक 276), 6) मोहम्मद साकिब आलम (रैंक 279), 7) असरार अहमद किचलू (रैंक 287), 8) मोहम्मद अब्दुल रावूफ शेख (रैंक 309), 9) नाज़ीश उमर अंसारी (रैंक 344), 10) फैसल खान (रैंक 364), 11) मोहम्मद कमरुद्दीन खान (रैंक 414), 12) मोहम्मद शब्बीर (रैंक 419), 13) फैसल रज़ा (रैंक 441), 14) मासूम राजा खान (रैंक 457), 15) आसिफ ए (रैंक 464), 16) शेख मोहम्मद ज़ैब जाकिर (रैंक 496), 17) मोहम्मद सिद्दीक शरीफ (रैंक 516), 18) मोहम्मद शौकत अज़ीम (रैंक 545) और 19) अनवर हुसैन (रैंक 600)।

UPSC में मुस्लिम- पिछले वर्षों के परिणाम

पिछले कुछ वर्षों के परिणामों की जांच से पता चलता है कि कुल 31 मुसलमानों ने 2020 सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) को क्रैक किया। 2020 में यूपीएससी ने शीर्ष पदों के लिए कुल 761 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया था।

  • 2019 में, 42 मुसलमानों ने परीक्षा पास की थी जबकि 2018 में सिर्फ 27 मुसलमानों ने अंतिम परिणाम में जगह बनाई थी।
  • 2016 और 2017 मुस्लिम उम्मीदवारों के लिए सबसे अच्छा था। 2016 में, 52 मुस्लिम सफल उम्मीदवारों की सूची में थे, जबकि 2017 में उनकी संख्या 50 थी।
  • 2015 में, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा अनुशंसित 1,078 उम्मीदवारों में से 34 मुस्लिम थे जबकि 2014 में कुल 1,236 उम्मीदवारों की सूची में 38 मुस्लिम थे।
  • 2013 में, कुल 34 मुसलमानों ने परीक्षा पास की थी, जबकि 2012 में, 30 मुस्लिम सफल उम्मीदवारों में से थे, उनमें से चार शीर्ष 100 में थे।
  • इसी तरह 2012 में, 30 मुस्लिम सफल उम्मीदवारों में से थे और 2011 में, 31 मुस्लिम सिविल सेवाओं के लिए चुने गए 920 में से थे।
  • 2010 में 875 सफल उम्मीदवारों में 21 मुस्लिम थे, जिनमें कश्मीर के डॉ. शाह फैसल ने राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा में टॉप किया था। 2009 में 791 सफल उम्मीदवारों की सूची में कुल 31 मुस्लिम थे।

बता दें कि UPSC ने 5 अप्रैल से 25 मई, 2022 तक वर्ष 2021 के सिविल सेवा उम्मीदवारों के व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 को पास करने के बाद कुल 68 मुस्लिम व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए थे।

2020 में, कुल 761 उम्मीदवारों ने UPSC सिविल सेवा की अंतिम परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। CSE 2020 परीक्षा पास करने वाले कुल 761 में से 545 पुरुष और 216 महिलाएं थीं। शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपर थे जबकि जागृति अवस्थी और अंकिता जैन 2020 की परीक्षा में दूसरे और तीसरे स्थान पर थे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story