×

UPTET 2021: आप भी शामिल हो रहे हैं परीक्षा में तो जरूर पढ़ लें यूपीटीईटी के ये नियम, गलती की न रहे कोई गुंजाइश

क्या, आप भी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET 2021) का एग्जाम देने जा रहे हैं? हां, तब तो आपने अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लिया होगा।

aman
By aman
Published on: 21 Nov 2021 8:42 PM GMT (Updated on: 21 Nov 2021 8:45 PM GMT)
UPTET 2021: आप भी शामिल हो रहे हैं परीक्षा में तो जरूर पढ़ लें यूपीटीईटी के ये नियम, गलती की न रहे कोई गुंजाइश
X

UPTET 2021: क्या, आप भी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET 2021) का एग्जाम देने जा रहे हैं? हां, तब तो आपने अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) जरूर डाउनलोड (Download) कर लिया होगा। अगर नहीं, तो आज ही ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) पर विजिट कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को होगा।

परीक्षार्थियों को ये तो पता ही होगा, कि UPTET 2021 की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से लेकर 12.30 बजे तक होगी। इसमें भाग एक की परीक्षा होगी। जबकि, दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगी। इसमें भाग दो की परीक्षाएं होंगी। अब तक आप सभी परीक्षार्थी सभी तैयारियां कर चुके होंगे। रिवीजन का दौर चल रहा होगा। लेकिन, आज हम आपका ध्यान उस तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां एक गलती आपकी सभी तैयारियों पर पानी फेर सकता है। मतलब हम आज आपको UPTET 2021 से संबंधित नियम बताने जा रहे हैं।

अब, जब आप लोग एडमिट कार्ड (पहचान पत्र) डाउनलोड कर रहे हैं और परीक्षा सिर पर है तो कुछ महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी आपके लिए आवश्यक है। तो जान लें क्या है वो जानकारी:

-सबसे पहले, परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की मूल प्रति लेकर जाएं।

-अब, अभ्यर्थी OMR Sheet (ओएमआर शीट) को पूरे ध्यान से पढ़ें।

-उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें, कि OMR Sheet (ओएमआर शीट) पर व्हाइटनर का प्रयोग बिलकुल भी न करें।

-सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर नियत समय से से करीब 30 मिनट पहले पहुंचने की कोशिश करें।

-ध्यान रहे, OMR (ओएमआर शीट) को खाली छोड़ने पर निरीक्षक उसे अभ्यर्थी से क्रॉस करवाएंगे।

UPTET 2021 के सभी परीक्षार्थियों को इन सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर, थोड़ी भी गलती होती है तो ये आपका कीमती समय ख़राब कर सकता है।

UPTET 2021 से जुड़ी अन्य जानकारियां:

-उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET 2021 में इस साल करीब 21 लाख 65 हजार परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं।

-राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET 2021 उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है।

-बीते साल कोरोना महामारी के कारण इस परीक्षा को आयोजित नहीं कराया जा सका था।

-इसलिए इस बार परीक्षार्थियों ने इतनी बड़ी संख्या में आवेदन किया है।

-सरकार ने इसके लिए प्रदेश भर में कुल 4,309 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

-बता दें, कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के वक्त सीसीटीवी (CCTV) युक्त केंद्रों को वरीयता दी गई है।

-साथ ही, विशेष ध्यान उन केंद्रों की ओर दिया गया है, जो पूर्व में नकल के लिए बदनाम रहे हैं।

-ऐसे केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

UPTET 2021 परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें:

-UPTET 2021 परीक्षा की भाषा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी। परीक्षार्थी अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर सकते हैं।

-परीक्षा में बहुविकल्पीय (Multiple choice) प्रश्न पूछे जाएंगे।

-UPTET परीक्षा की समय सीमा 2.30 घंटे की होगी। यह दो भागों में 2.30-2.30 घंटे की होगी। -इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

-UPTET 2021 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं होगी।

-UPTET परीक्षा दो भाग (पेपर) में आयोजित की जाएगी।

-पहले भाग की परीक्षा में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा एक (हिंदी), भाषा दो (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत), गणित, विज्ञान,सामाजिक विज्ञान और सामाजिक अध्ययन आदि के विषय शामिल होंगे।

-जो भी अभ्यर्थी कक्षा 01 से 05 वीं तक के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह भाग- 1 की परीक्षा देंगे।

-जबकि, जो अभ्यर्थी कक्षा 6ठी से 8वीं तक के लिए परीक्षा में शामिल होंगे, वह भाग- 2 की परीक्षा देंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story