×

Chhattisgarh BJP Manifesto: अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र,मोदी की गारंटी दिया नाम,मतदाताओं से पार्टी ने किए बड़े वादे

Chhattisgarh BJP Manifesto: रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र होता है।

Anshuman Tiwari
Published on: 3 Nov 2023 10:16 AM GMT (Updated on: 3 Nov 2023 11:15 AM GMT)
Union Home Minister Amit Shah
X

Union Home Minister Amit Shah (Pic: Social Media)

Chhattisgarh BJP Manifesto: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के चार दिन पूर्व आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जिसे 'मोदी की गारंटी' नाम दिया गया है। रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र होता है।

गृह मंत्री ने दावा किया कि इस बार छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन करने जा रही है। भाजपा ने अपने 15 साल के राज में छत्तीसगढ़ को अच्छे राज्य में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान राज्य में सिर्फ भ्रष्टाचार और लूटखसोट का काम हुआ है। भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों और महिलाओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। पार्टी ने राज्य की सत्ता मिलने पर इन वादों को पूरा करने का संकल्प दोहराया है।

भाजपा ने किया छत्तीसगढ़ का विकास

घोषणा पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा के लिए घोषणा पत्र सिर्फ घोषणाओं का पिटारा नहीं होता बल्कि हमारे लिए यह संकल्प पत्र है। इसीलिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। मुख्यमंत्री के रूप में रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल के दौरान भाजपा ने छत्तीसगढ़ के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्‍छा राज्य बनाया है।

रमन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में डॉ रमन सिंह की डबल इंजन की सरकार के समय छत्तीसगढ़ में विकास के नए प्रतिमान गढ़े गए। छत्तीसगढ़ में हमने पोषण की गारंटी दी और छत्तीसगढ़ मनरेगा में 150 दिन का काम देने वाला राज्य भी बना। राज्य के विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप बांटे गए।

इसके साथ ही राज्य को पावर स्टेट बनाने का काम भी भाजपा के राज में ही किया गया। पार्टी ने छत्तीसगढ़ को पावर हब, स्मार्ट हब और एल्युमिनियम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का काम किया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्र तीखा हमला किया और कहा कि उनका काम सिर्फ झूठ बोलना, प्रचार करना, सीडी और वीडियो बनाना रह गया है।

इस बार छत्तीसगढ़ में बदलाव का दावा

गृह मंत्री ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार बह रही है और राज्य के लोगों ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। उन्होंने कहा कि हम जो भी वादा करते हैं, उसे जिम्मेदारी के साथ पूरा भी करते हैं। इसलिए पार्टी की ओर से किए गए वादों को मोदी की गारंटी नाम दिया गया है।

गृह मंत्री ने कहा कि देश में 10 साल मनमोहन सिंह की सरकार रही और करीब इतने ही वक्त मोदी जी की सरकार ने भी काम किया है। मनमोहन की सरकार के दौरान 77 हजार करोड़ दिए गए और हमने 3 लाख करोड़ दिया। इसी से समझा जा सकता है कि कौन पार्टी छत्तीसगढ़ के विकास के प्रति गंभीर है।

भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए बड़े वादे

- 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।

- 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।

- किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।

- बारदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी।

- 12000 रुपये हर विवाहित महिला को मिलेंगे।

- 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।

- तेंदूपता का संग्रहकों 5500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देंगे।

- भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को 10000 रुपए सालाना मदद।

- आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

- भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।

- भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे

- छत्तीसगढ़ में 500 रुपए में सिलेंडर।

- हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआईटी।

- हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।

- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।

- अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।

- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में दिए जाएंगे 18 लाख घर।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story