×

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता पर FIR, CM ने कहा - कानून से ऊपर कोई नहीं, मुकदमा दर्ज

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल पर एक विवादित बयान के चलते FIR दर्ज की गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 5 Sep 2021 11:57 AM GMT (Updated on: 5 Sep 2021 4:15 PM GMT)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता पर FIR
X

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता पर FIR(फोटो - सोशल मीडिया)

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के पिता नन्दकुमार बघेल (Nandkumar Baghel) पर एक विवादित बयान के चलते FIR दर्ज की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के पिता पर ब्राह्मण (Brahmin) समाज के लोगों ने शिकायत दर्ज की। इस शिकायत के चलते इन पर रायपुर डीडी नगर थाने में आईपीसी की धारा 505 व 153 क के तहत FIR दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने पिता पर दर्ज FIR कहा था कि उनके 86 वर्षीय पिता भी कानून के ऊपर नहीं हैं। उनके कथित विवादित बयान को लेकर पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि उनके पिता के साथ वैचारिक मतभेद शुरू से हैं। यह सभी को पता है। उन्होंने कहा कि पिता के इस बयान से मुझे भी दुख हुआ लेकिन सरकार में कानून से ऊपर कोई भी नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा "मैं पुत्र के रूप में उनका सम्मान करता हूं लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में उनकी गलती को माफ नहीं किया जा सकता।"



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का बयान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के पिता नन्दकुमार बघेल (Nandkumar Baghel) ने पिछले महीने के विवादित बयान दिया था। लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान नन्दकुमार बघेल ने मीडिया से कहा था कि " अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। ब्राह्मण विदेशी हैं जिस तरह से अंग्रेज यहां से गए थे वो भी जाएंगे। ब्राह्मण सुधर जाएं या तो जाने के लिए तैयार रहें। ब्राह्मण हमें अछूत मानते हैं। हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं। गांवों में भी अभियान चलाकर उनका बायकॉट करेंगे।"


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता पर FIR (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


नन्दकुमार बघेल पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ कर चुके टिप्पणी

आपको बता दें कि सीएम भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल इससे पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि 'कांग्रेस को राजस्थानी ब्राह्मणों को टिकट नहीं देना चाहिए।'

Shraddha

Shraddha

Next Story