TRENDING TAGS :
फिर निर्भया कांड: छत्तीसगढ़ में महिला की दरिंदगी के बाद पीट-पीटकर हत्या, पकड़ा गया आरोपी
Chhattisgarh Rape Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक 58 साल की मानसिक दिव्यांग महिला के साथ दिल्ली के निर्भया कांड जैसी वारदात को अंजाम दिया है।
Chhattisgarh Rape Case (कांसेप्ट इमेज)
Chhattisgarh Rape Case: छत्तीसगढ़ से हैवानियत की दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां के जांजगीर चांपा जिले में एक 58 साल की मानसिक दिव्यांग महिला को दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया गया है। दरिंदगी को अंजाम देने वाले शख्स ने महिला के साथ दिल्ली के निर्भया कांड जैसी वारदात की है। महिला की आबरू से खिलवाड़ के बाद दरिंदे ने उसकी हत्या कर दी। शख्स ने हैवानी रूप लेते हुए महिला के बालों को पकड़ते हुए काफी दूर ले गया। वहीं दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट्स में रॉड दिया। इसके बाद महिला को इतना मारा कि उसी मौत हो गई।
जांजगीर चांपा जिले के डभरा थाना इलाके में एक दिव्यांग महिला सड़क किनारे ही रहती थी। वहीं पर सो जाया करती थी। लेकिन बीती 6 अप्रैल को सुबह के समय इधर-उधर निकलते लोगों ने महिला को गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ पाया। तुरंत ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के शरीर के लगभग हर अंग पर चोट के निशान बने हुए थे। जिसके बाद स्थानीय लोग ही उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन चेक करने के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख हैरान पुलिस
फिलहाल सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने इसे हादसा मानकर जांच शुरू कर दी। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लेकिन जब पोस्टमार्टम प्राथमिक रिपोर्ट सामने आई तो रिपोर्ट देख हादसा मान रही पुलिस के होश उड़ गए।
रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इसमें महिला के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद मारपीट कर हत्या कर दी गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला के बाल पकड़कर उसे खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। इन फुटेज की मदद से आरोपी की वारदात करते हुए वीडियो पुलिस को मिल गई। जिससे आरोपी का पता चल गया है।
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दरिंदगी को अंजाम देने वाला आरोपी युवक का नाम किशन है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना कबूल किया। साथ ही उसने पुलिस को बताया कि महिला रेप करने का विरोध कर रही थी, जिसके चलते उसने महिला को मार डाला। वहीं अब पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।