×

Durg Bus Accident: दुर्ग बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख, 15 लोगों की गई जान

Durg Bus Accident: केडिया डिस्टलरी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। बस में कुल 40 लोग सवार थे।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 10 April 2024 3:15 AM GMT
Durg bus accident
X

दुर्ग बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख   (photo: social media )

Durg Bus Accident: छत्तीसगढ़ में हुए भीषण बस हादसे पर पीएम मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने हादसे को लेकर अपडेट दिया है कि घायलों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। हालांकि शुरुआत में आधिकारिक तौर पर 11 लोगों की मृत्यु बताई गई थी।

पीएम मोदी ने हादसे को लेकर ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा हुआ है।

इससे पहले सीएम साय ने भी बस हादसे को लेकर दुख जताया था और बताया था कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है और प्रशासन घायल हुए लोगों की देखरेख में जुटा हुआ है।

कंपनी ने कही मुआवजे की बात

केडिया डिस्टलरी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। सभी घायलों को एम्स, एपेक्स ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 40 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि जो भी इस मामले में दोषी होंगे, उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी।

पुलिस के मुताबिक हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। सभी एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे। जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे वह मंगलवार रात छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ‘मुरुम‘ मिट्टी की खदान के गड्ढे में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस 30 से अधिक लोगों को लेकर जा रही इसी दौरान बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी ‘मुरुम‘ खदान में गिर गई। शुरुआत में दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। बाद में अस्पताल में चार और लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि अलर्ट मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। घटनास्थल के दृश्यों से पता चलता है कि बस नीचे गिरने के बाद पलट गई और फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रकट किया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर बेहद दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना! मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।


Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story