Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, भिलाई में रैली को करेंगी संबोधित

Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit: प्रियंका के दौरे को विधानसभा चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर पहुंची कांग्रेस महासचिव का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं स्वागत किया।

Krishna Chaudhary
Published on: 21 Sep 2023 7:20 AM GMT
Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit
X

Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit  (photo: social media ) 

Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ उन तीन राज्यों में शुमार है, जहां अगले माह चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव का ऐलान करने वाला है। ऐसे में प्रियंका के दौरे को विधानसभा चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर पहुंची कांग्रेस महासचिव का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं स्वागत किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रियंका भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लेंगी।

छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसलिए प्रियंका गांधी फिलहाल मेफेयर रिजॉर्ट में रूकी हुई हैं। उनके साथ सीएम भूपेश बघेल के अलावा डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीरक बैज मौजूद हैं। मौसम साफ होने के बाद सभी नेता सड़क मार्ग से दुर्ग जिले के भिलाई शहर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रियंका गांधी का इस साल छत्तीसगढ़ का यह तीसरा दौरा है।

कांग्रेस का गढ़ है दुर्ग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जिस दुर्ग इलाके में रैली करने पहुंची हैं, वह कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। क्योंकि इस संभाग में 20 विधानसभा सीट है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इनमें 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस संभाग में महिला वोटरों की तादाद भी 47 प्रतिशत है। प्रियंका गांधी के दौरे को भी महिला मतदाताओं को साधने से जोड़कर देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला प्रदेश का वीआईपी जिला माना जाता है। क्योंकि सीएम भूपेश बघेल समेत उनके कैबिनेट के पांच मंत्री का गृह जनपद दुर्ग ही है। वहीं, अगर पूरे दुर्ग संभाग को ले लें तो मंत्रियों की संख्या 6 हो जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट से विधायक हैं। वहीं, ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण, साजा सीट से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, अहिवारा से गुरू रूद्र कुमार और डौंडीलोहरा सीट से अनिला भेंडिया मंत्री हैं।

2018 में कांग्रेस को मिला था प्रचंड जनादेश

2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य बना, जहां बीजेपी को कांग्रेस के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 2018 के विधानसभा में बीजेपी के 15 सालों से चली आ रही सत्ता का अंत हो गया था। 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ एसेंबली में कांग्रेस ने 68 सीट हासिल करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी। वही, बीजेपी महज 15 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। इसके अलावा अजित जोगी की जनता कांग्रेस (छत्तसीगढ़) और बीएसपी ने साथ मिलकर 7 सीटों पर सफलता पाई थी। सियासी जानकारी मौजूदा समय में सत्तारूढ़ कांग्रेस को लड़ाई में थोड़ा आगे बता रहे हैं। हालांकि, बीजेपी ने भी अपना पूरा जोर लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के ताबड़तोड़ दौरे हो रहे हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story