Chhattisgarh Election 2023 : 'गरीब-मिडिल क्लास से छीना जा रहा रोजगार,...धर्म के नाम पड़ रहे वोट', प्रियंका गांधी का प्रहार

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भिलाई में कांग्रेस के 'महिला समृद्धि सम्मेलन' का आयोजन हुआ। इसी कार्यक्रम में प्रियंका गांधी शामिल हुईं।

aman
Report aman
Published on: 21 Sep 2023 1:13 PM GMT (Updated on: 21 Sep 2023 1:26 PM GMT)
Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit
X

Priyanka Gandhi (Social media)

Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) गुरुवार (21 सितंबर) को छत्तीसगढ़ के भिलाई में थीं। यहां उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के साथ 'महिला समृद्धि सम्मेलन' में 309.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण आदि किया। यहां सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई सहित अन्य मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा।

'महिला समृद्धि सम्मेलन' (Mahila Samridhi Sammelan) को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 'देश की रीढ़' बताया। उन्होंने कहा, महिला समाज और परिवार का भविष्य बनाती हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, 'महिला परिवार का बोझ उठाती है। इसलिए छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए जितनी भी योजनाएं लाई गई हैं, वह महिलाओं की भावना को देखकर ही लाई गई हैं।'

'देश का गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई से पिस रहा'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा। भाजपा को कई मसलों पर घेरते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'आजकल महंगाई बहुत ज्यादा है। देश का किसान महंगाई की वजह से परेशान है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार की सहायता नहीं करती। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के कारण जनता का नुकसान हो रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई में पिस रहा है। कई नेता सत्ता के लिए महत्वाकांक्षी होते हैं, कुछ नेता पैसे के लिए सत्ता चाहते हैं।'

गरीब-मिडिल क्लास से रोजगार छीना जा रहा

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर अपना हमला जारी रखा। उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में G20 समिट में 27,000 करोड़ रुपए खर्च किए। केंद्र सरकार ने गरीब और मिडिल क्लास से रोजगार छीना है। पीएम नरेंद्र मोदी हर मुद्दे पर बोलते हैं मगर रोजगार पर जवाब नहीं दे पाते हैं। बेरोजगारी पर मौजूदा सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने भिलाई के लोगों से कहा, हमारी सरकार के पास आपके लिए एक विजन है।'

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

'अब जाति और धर्म के नाम पर वोट पड़ रहे'

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi News) ने यहां अपने संबोधन में जाति और धर्म के नाम पर मिलने वाले वोट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'जाति और धर्म के नाम पर वोट पड़ रहे हैं। वर्तमान और पहले की राजनीति में बहुत अंतर है। अब राजनीति में धर्म और जाति की बात हो रही है। प्रियंका बोलीं, जब धर्म और जाति की बात होगी तो रोजगार की बात नहीं होगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story